मेसी ने चेल्सी के खिलाफ नौवें मैच में दागा पहला गोल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
लंदन : लियोनेल मेसी आखिरकार नौवें मैच में चेल्सी के खिलाफ मंगलवार को यहां अपना पहला गोल दागने में सफल रहे जिससे उनकी टीम बार्सिलोना ने यह मैच 1-1 से ड्रा करवाया. पांच बार विश्व के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुने गये मेसी इससे पहले आठ मैचों में चेल्सी के खिलाफ गोल करने में नाकाम […]
विज्ञापन
लंदन : लियोनेल मेसी आखिरकार नौवें मैच में चेल्सी के खिलाफ मंगलवार को यहां अपना पहला गोल दागने में सफल रहे जिससे उनकी टीम बार्सिलोना ने यह मैच 1-1 से ड्रा करवाया.
पांच बार विश्व के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुने गये मेसी इससे पहले आठ मैचों में चेल्सी के खिलाफ गोल करने में नाकाम रहे थे. उन्होंने आखिर में चेल्सी के खिलाफ 730 मिनट खेलने के बाद अपना पहला गोल किया. यह किसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ गोल करने के लिये उनका सबसे लंबा इंतजार है.
चेल्सी को विलियन ने शुरुआती बढ़त दिलायी थी. मेसी ने बार्सिलोना की तरफ से न सिर्फ बराबरी का गोल किया बल्कि उसे चैंपियन्स लीग राउंड आफ 16 के मुकाबले में थोड़ा बेहतर स्थिति में भी पहुंचा दिया. एक अन्य मैच में थामस मुलेर और राबर्ट लेवानडोवस्की के गोल की मदद से बायर्न म्यूनिख ने दस खिलाड़ियों के साथ खेल रहे बेसिकतास को 5-0 से करारी शिकस्त दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










