वावरिंका रोटरडम ओपन के पहले दौर में हारे

Published at :14 Feb 2018 4:12 PM (IST)
विज्ञापन
वावरिंका रोटरडम ओपन के पहले दौर में हारे

रोटरडम : तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन स्टेन वावरिंका एक सेट की बढ़त का फायदा नहीं उठा सके और रोटरडम ओपन के पहले दौर में हालैंड के टालोन ग्रिक्सपूर से R4-6, 6-3, 6-2 से हार गये. स्विट्जरलैंड के पांचवें वरीय वावरिंका को ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में टेनीस सैंडग्रेन से और पिछले हफ्ते सोफिया […]

विज्ञापन

रोटरडम : तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन स्टेन वावरिंका एक सेट की बढ़त का फायदा नहीं उठा सके और रोटरडम ओपन के पहले दौर में हालैंड के टालोन ग्रिक्सपूर से R4-6, 6-3, 6-2 से हार गये.

स्विट्जरलैंड के पांचवें वरीय वावरिंका को ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में टेनीस सैंडग्रेन से और पिछले हफ्ते सोफिया ओपन सेमीफाइनल में बोस्निया के मिर्जा बेसिक से हार का मुंह देखना पड़ा था. बत्तीस वर्षीय वावरिंका 2015 में रोटरडम में विजेता रह चुके हैं, लेकिन घुटने के दो ऑपरेशन के बाद फार्म हासिल करने में जूझ रहे हैं.

बेल्जियम के चौथे वरीय डेविड गोफिन पिछले साल उप विजेता रहे थे,उन्होंने निकोलस महुत को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से जीत दर्ज कर अंतिम 16 में प्रवेश किया. वहीं रोजर फेडरर अपने अभियान की शुरुआत करेंगे. नौंवे वरीय जाइल्स मुलर को रूस के क्वालीफायरडेनिल मेदवेदेव से 6-4, 7-6 से हार का मुंह देखना पड़ा. सर्बिया के विक्टर ट्रोइकी ने जान-लेनार्ड स्ट्रफ को 1-6, 7-6, 6-2 से मात दी जबकि जर्मनी के फिलिप कोलश्रेबर ने रूस के कारेन खाचानोव को 3-6, 7-6, 7-6 से हराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola