खेल बजट में 258.19 करोड़ की बढ़ोतरी, SAI के आवंटन में चली जेटली की ''कैंची''

Published at :01 Feb 2018 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
खेल बजट में 258.19 करोड़ की बढ़ोतरी, SAI के आवंटन में चली जेटली की ''कैंची''

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने वर्ष 2018-19 के लिये युवा मामल और खेल मंत्रालय के बजट में 258.19 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की है. जिसमें स्कूली खेल कूद प्रतियोगिता ‘खेलो इंडिया’ के लिये करीब 520 करोड़ रुपये के भारी भरकम आवंटन का प्रस्ताव किया गया है. इसके विपरीत बजट में भारतीय खेल प्राधिकरण के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने वर्ष 2018-19 के लिये युवा मामल और खेल मंत्रालय के बजट में 258.19 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की है. जिसमें स्कूली खेल कूद प्रतियोगिता ‘खेलो इंडिया’ के लिये करीब 520 करोड़ रुपये के भारी भरकम आवंटन का प्रस्ताव किया गया है.

इसके विपरीत बजट में भारतीय खेल प्राधिकरण के आवंटन पर कैंची लगाते हुए इसमें करीब 66 करोड़ रुपये की कटौती की गई है. वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा आज पेश 2018-19 के बजट में युवा मामले और खेल मंत्रालय को कुल 2196.35 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन किया गया है.

पिछले साल यह राशि 1938.16 करोड़ रुपये थी. इसका एक चौथाई हिस्सा (520.09 करोड़ रुपये) देश में खेल कूद को बढ़ावा देने के लिए ‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रम के लिये रखा गया है. पिछले साल इस काम के लिए 350 करोड़ रुपये दिये गये थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राजधानी के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेलो इंडिया कार्यक्रम का उद्घाटन किया. भारतीय खेल प्राधिकरण का बजट 495.73 करोड़ रुपये से घटाकर 429.56 करोड़ रुपये कर दिया गया है यानी इसमें 66.17 करोड़ रुपये की कटौती की गई है. वहीं भारतीय राष्ट्रीय खेल महासंघों को दी जाने वाली सहायता 302.18 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 342 करोड़ रुपये कर दी गई है.
खिलाड़ियों को दी जाने वाले प्रोत्साहन के मद में आवंटन को 18.13 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 23 करोड़ रुपये कर दिया गया है. खिलाड़ियों के कल्याण, उनको दिये जाने वाले पुरस्कारों और प्रोत्साहन राशि में पिछले वर्ष की तुलना में 39.69 करोड़ रुपये का इजाफा किया गया है. पिछले साल यह राशि कुल मिला कर 330.19 करोड़ रुपये थी जो अब बढ़ाकर 374 करोड़ रुपये कर दी गई है. जम्मू कश्मीर में खेल सुविधाओं के विकास के लिये बजटीय आवंटन 75 करोड़ रुपये से घटाकर 50 करोड़ रुपये कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola