रांची की निहारिका ने स्‍टेट लेवल कराटे चैंपियनशिप में जीते दो मेडल

Published at :30 Jan 2018 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
रांची की निहारिका ने स्‍टेट लेवल कराटे चैंपियनशिप में जीते दो मेडल

रांची : इंडियन स्‍कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स (इसमा) के 22वें इंटर स्‍टेट कराटे चैंपियनशिप में रांची की निहारिका ने दो-दो मेडल हासिल किये. निहारिका ने 30 किलो से ज्‍यादा भार वर्ग में स्‍वर्ण पदक हासिल किया, जबकि अंडर-10 में सिल्‍वर मेडल जीता. इस चैंपियनशिप में देशभर के विभिन्‍न राज्‍यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया. इस […]

विज्ञापन

रांची : इंडियन स्‍कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स (इसमा) के 22वें इंटर स्‍टेट कराटे चैंपियनशिप में रांची की निहारिका ने दो-दो मेडल हासिल किये. निहारिका ने 30 किलो से ज्‍यादा भार वर्ग में स्‍वर्ण पदक हासिल किया, जबकि अंडर-10 में सिल्‍वर मेडल जीता. इस चैंपियनशिप में देशभर के विभिन्‍न राज्‍यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया.

इस प्रतियोगिता का आयोजन मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्‍टेडियम में हो रहा है. मंगलवार को प्रतियोगिता का पहला दिन था. बुधवार को दूसरे दिन पुरस्‍कार वितरण किया जायेगा. निहारिका के पिता फणीश्‍वरनाथ निलेश पेशे से वकील हैं. अपनी बच्‍ची की इस सफलता पर वे गौरवान्वित हैं. उन्‍होंने कहा कि वे अपनी बेटी को आत्‍मरक्षा के लिए कराटे की ट्रेनिंग दिला रहे हैं.

उन्‍होंने कहा कि आज के जमाने में सभी लड़कियों को आत्‍मरक्षा के लिए कराटे सीखनी चाहिए. वहीं निहारिका कहती है कि यह सफलता उसके पिता और माता के परिश्रम का भी परिणाम है. पेरेंट्स ने उसे हमेशा प्रोत्‍साहित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola