ePaper

अपनी बेटी की शादी में शामिल नहीं होंगे माराडोना, जानें क्‍या है माजरा

Updated at : 17 Jan 2018 2:54 PM (IST)
विज्ञापन
अपनी बेटी की शादी में शामिल नहीं होंगे माराडोना, जानें क्‍या है माजरा

ब्यूनस आयर्स : डिएगो माराडोना की बेटी ने उनकी मौजूदा पत्नी को शादी का न्यौता नहीं दिया है जिससे खफा यह महान फुटबॉलर भी समारोह में शिरकत नहीं करेंगे. डालमा माराडोना की शादी अप्रैल में आंद्रेस काल्डारेली से होनी है लेकिन उसने अपनी सौतेली मां को न्यौता नहीं भेजा. माराडोना से जब पूछा गया कि […]

विज्ञापन
ब्यूनस आयर्स : डिएगो माराडोना की बेटी ने उनकी मौजूदा पत्नी को शादी का न्यौता नहीं दिया है जिससे खफा यह महान फुटबॉलर भी समारोह में शिरकत नहीं करेंगे.
डालमा माराडोना की शादी अप्रैल में आंद्रेस काल्डारेली से होनी है लेकिन उसने अपनी सौतेली मां को न्यौता नहीं भेजा. माराडोना से जब पूछा गया कि क्या वह शादी में जायेंगे, उन्होंने कहा ,‘रोशियो मेरी पत्नी है और अगर उसे नहीं बुलाया गया तो मैं भी नहीं जाउंगा.’
उन्होंने कहा ,‘वह दुनिया की पहली या आखिरी लड़की नहीं होगी जिसकी शादी में उसके पिता नहीं गए हों .’ माराडोना ने क्लाउडिया विलाफाने से शादी की थी जिससे उनकी दो बेटियां डालमा और जियानिना है. इनके अलावा अन्य महिलाओं से भी उनके तीन बच्चे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola