रोनाल्डिन्हो ने फुटबाल को कहा अलविदा

Published at :17 Jan 2018 12:16 PM (IST)
विज्ञापन
रोनाल्डिन्हो ने फुटबाल को कहा अलविदा

साओ पाउलो : ब्राजील के विश्व कप विजेता फुटबालर रोनाल्डिन्हो ने फुटबाल को अलविदा कहने का ऐलान कर दिया है . वह आखिरी बार दो साल पहले पेशेवर फुटबाल खेले थे. पेरिस सेंट जर्मेन और बार्सीलोना के पूर्व स्टार रोनाल्डिन्हो 2002 विश्व कप जीतने वाली टीम के अहम सदस्य थे. उन्होंने आखिरी बार 2015 में […]

विज्ञापन
साओ पाउलो : ब्राजील के विश्व कप विजेता फुटबालर रोनाल्डिन्हो ने फुटबाल को अलविदा कहने का ऐलान कर दिया है . वह आखिरी बार दो साल पहले पेशेवर फुटबाल खेले थे. पेरिस सेंट जर्मेन और बार्सीलोना के पूर्व स्टार रोनाल्डिन्हो 2002 विश्व कप जीतने वाली टीम के अहम सदस्य थे. उन्होंने आखिरी बार 2015 में फ्लूमाइनेंसे के लिए खेला था.

उनके भाई और एजेंट राबर्टो एसिस ने कहा कि वह अब दोबारा नहीं खेलेंगे. रोनाल्डिन्हो ने पोर्टो अलेग्रे में अपने कैरियर का आगाज ग्रेमियो के साथ किया लेकिन फ्रांस के पीएसजी के साथ खेलते हुए उन्हें ख्याति मिली.

इसके बाद 2003 से 2008 के बीच वह बार्सीलोना के लिए खेले. उन्हें 2005 में फीफा का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ फुटबालर चुना गया था. वह 2008 से 2011 के बीच एसी मिलान के लिए खेले जिसके बाद ब्राजील लौटकर फ्लामेंगो और एटलेटिको माइनेइरो के लिए खेले. ब्राजील के लिए उन्होंने 97 मैच खेलकर 33 गोल दागे जिनमें दो विश्व कप 2002 में किये थे .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola