दुखद : सड़क हादसे में पांच पहलवानों की मौत

Updated at : 13 Jan 2018 3:54 PM (IST)
विज्ञापन
दुखद : सड़क हादसे में पांच पहलवानों की मौत

मुंबई : एक स्थानीय टूर्नामेंट से लौट रहे पांच पहलवानों समेत छह लोगों की मौत हो गई जब सांगली जिले में उनकी एसयूवी ट्रैक्टर से भिड़ गई. पुलिस ने बताया कि हादसे में सात लोग घायल भी हुए हैं. यह हादसा कड़ेगांव. सांगली रोड पर हुआ जब पहलवान औंध गांव में एक कुश्ती टूर्नामेंट में […]

विज्ञापन

मुंबई : एक स्थानीय टूर्नामेंट से लौट रहे पांच पहलवानों समेत छह लोगों की मौत हो गई जब सांगली जिले में उनकी एसयूवी ट्रैक्टर से भिड़ गई. पुलिस ने बताया कि हादसे में सात लोग घायल भी हुए हैं. यह हादसा कड़ेगांव. सांगली रोड पर हुआ जब पहलवान औंध गांव में एक कुश्ती टूर्नामेंट में भाग लेकर लौट रहे थे.

दूसरी दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक की उनकी एसयूवी से टक्कर हुई जिसमें पांच पहलवानों समेत छह लोग मारे गए. घायलों का इलाज सांगली के सरकारी अस्पताल में चल रहा है. मोटर वाहन अधिनियम और आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola