IOA वित्त आयोग के प्रमुख बनें अनिल खन्ना

नयी दिल्ली : वरिष्ठ खेल प्रशासक अनिल खन्ना को आज भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. आईओए ने इसके साथ ही चार सदस्यीय सलाहकार समिति भी गठित की है. उसने चिकित्सा आयोग और खेल तकनीकी समिति का भी गठन किया है तथा आईओए और राष्ट्रीय खेल महासंघों के […]
नयी दिल्ली : वरिष्ठ खेल प्रशासक अनिल खन्ना को आज भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. आईओए ने इसके साथ ही चार सदस्यीय सलाहकार समिति भी गठित की है. उसने चिकित्सा आयोग और खेल तकनीकी समिति का भी गठन किया है तथा आईओए और राष्ट्रीय खेल महासंघों के पदाधिकारियों को समिति में नामित किया.
सलाहकार समिति में तरलोचन सिंह, जीएस रंधावा, एस रघुनाथन और बीएस लांगे शामिल हैं. खन्ना की अगुवाई वाले वित्त आयोग में भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के महासचिव सहदेव यादव, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के सचिव डी के सिंह सदस्य के रूप में शामिल हैं. भारतीय जूडो महासंघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार को राष्ट्रीय खेलों के लिये खेल तकनीकी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
तरलोचन के पुत्र पवन दीप सिंह कोहली को चिकित्सा आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है. कोहली का नाम तब विवादों में फंस गया था जब उन्हें रियो ओलंपिक 2016 के भारतीय दल का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया था. रिपोर्टों के अनुसार पेश से रेडियोलोजिस्ट पवनदीप खेलों के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को जरूरी मदद नहीं पहुंचा पाये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




