पत्थरबाजों की पोस्टर गर्ल अफशां बनी फुटबॉल टीम की कप्तान

एक समय में कश्मीरी पत्थरबाजों की पोस्टर गर्ल रही अफशां जम्मू-कश्मीर टीम की कप्तान बन चुकी है. वह अब पत्थरबाजी नहीं करती बल्कि फुटबॉल टीम को लीड करती हैं. 23 साल की अफशां जम्मू और कश्मीर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान और गोलकीपर बन चुकी हैं. वह अब अपने अतीत से वास्ता नहीं रखना चाहती. […]
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक राजनाथ सिंह से मुलाकात करने के बाद अफशां ने कहा, ‘गृह मंत्री ने बहुत ही ध्यान से हमारी बातों को सुना और हमारे मुद्दों को जाना, मैं इस बात से काफी खुश और प्रभावित हूं. हम जम्मू-कश्मीर में खेल को बढ़ावा देने के लिए बेहतर ढांचे की मांग कर रहे हैं. गृह मंत्री ने हमारे सामने सीएम महबूबा मुफ्ती से संपर्क कर कहा कि जब हम लोग श्रीनगर पहुंचें तब हमसे मुलाकात करें.’ इसके अलावा अफशां ने महबूबा की तारीफ करते हुए कहा कि वह काफी सहयोग करती हैं उन्होंने इससे पहले भी स्पोर्ट्स सेक्रेटरी को महिला फुटबॉल टीम की जरूरतों पर विशेष ध्यान देने के दिशा-निर्देश दे दिये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




