लश्कर - ए- तैयबा छोड़ घर लौटे फुटबॉलर मजीद को वाइचुंग भूटिया ने दिया ट्रेनिंग का ऑफर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Nov 2017 6:40 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रख्यात फुटबॉलर वाइचुंग भूटिया ने लश्कर – ए- तैयबा ज्वाइन कर चुके मजिद खान को ट्रेनिंग देने का ऑफर दिया है. उन्होंने कश्मीर फुटबॉल संघ को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी. ज्ञात हो कि मजीद खान की गिनती घाटी के शीर्ष फुटबॉलर में होती है. खबर यह थी कि मजीद […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : प्रख्यात फुटबॉलर वाइचुंग भूटिया ने लश्कर – ए- तैयबा ज्वाइन कर चुके मजिद खान को ट्रेनिंग देने का ऑफर दिया है. उन्होंने कश्मीर फुटबॉल संघ को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी. ज्ञात हो कि मजीद खान की गिनती घाटी के शीर्ष फुटबॉलर में होती है. खबर यह थी कि मजीद खान ने लश्कर – ए -तैयबा ज्वाइन कर लिया था. हालांकि बाद में मजीद खान ने अपनी मां आयशा बेगम के भावुक अपील के बाद शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों के सामने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया था.
वहीं आज वाइचुंग भूटिया ने घोषणा करते हुए कहा कि मैं संपर्क में हूं और दिल्ली के ‘वाइचुंग भूटिया फुटबॉल स्कूल’ में ट्रेनिंग के लिए ऑफर दिया हूं. मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ कि मजीद ने आतंकी संगठन ज्वाइन कर लिया है. फुटबॉल जैसे खूबसूरत खेल ने बहुत सारे लोगों को हिम्मत दिया है. मैंने यह भी पढ़ा है कि स्कूल के दिनों में वह अच्छा प्लेयर था और उसने काफी ट्रॉफियां जीती है. हम चाहते है कि मजीद जितना जल्दी हो सके फिर से सामान्य जीवन जीये.
क्या था मामला
गौरतलब है कि मजीद खान ने लश्कर – ए- तैयबा ज्वाइन कर ली थी. इस मामले को लेकर माजिद की मां का वीडियो सामने आया था, जिसमें वह यह कहती नजर आ रही थीं कि बेटे घर वापस आ जाओ, मैं तुम्हें फिर से खेल के मैदान में देखना चाहती हूं. वह वीडियो में यह कहती दिखती हैं कि बेटा आ जाओ हमारी जान ले लो, उसके बाद चले जाना.
जम्मू कश्मीर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के सदस्य माजिद खान के खिलाफ कोई पुलिस केस नहीं चलाया जायेगा. माजिद खान ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है. कश्मीर का फुटबॉल खिलाड़ी रहा माजिद हाल ही में लश्कर ए तैयबा में शामिल हो गया था और अपनी मां की पुकार पर वापस आ गया. 20 साल के फुटबॉलर का आतंकी संगठन में शामिल होना और फिर वापस आना फिल्मी कहानी की तरह है. वह अनंतनाग जिले का रहने वाला है. आतंकी संगठन से जुड़ने से पहले माजिद एक एनजीओ के लिए काम करता था. वह इस संस्था का इमरजेंसी हेड था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




