CBSE एथलेटिक्स मीट में भाग लेने के लिए रवाना हुए ब्रिजफोर्ड के दो विद्यार्थी प्रह्लाद लकड़ा-अंशुप्रिया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स मीट 2017 में भाग लेने के लिए ब्रिजफोर्ड स्कूल से दो विद्यार्थी प्रह्लाद लकड़ा औरअंशुप्रिया आज छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुए. इन दोनों खिलाड़ियों का चयन अंडर 14 ग्रुप में हुआ है. इस कार्यक्रम का आयोजन एलोंस पब्लिक स्कूल, बेमतारा, रायपुर छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है. एथलेटिक्स मीट का […]
विज्ञापन
रांची : सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स मीट 2017 में भाग लेने के लिए ब्रिजफोर्ड स्कूल से दो विद्यार्थी प्रह्लाद लकड़ा औरअंशुप्रिया आज छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुए. इन दोनों खिलाड़ियों का चयन अंडर 14 ग्रुप में हुआ है.
इस कार्यक्रम का आयोजन एलोंस पब्लिक स्कूल, बेमतारा, रायपुर छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है. एथलेटिक्स मीट का आयोजन 20 नवंबर से 24 नवंबर तक किया गया है.
इसके अंतगर्त कई स्पर्धाएं होंगी. ब्रिजफोर्ड स्कूल के दोनों प्रतिभागी 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगे. विद्यालय के खेल शिक्षक सत्येंद्र सिंह व बबीता कुमारी आज बच्चों को लेकर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुए. विद्यालय की प्राचार्या सीमा चितलांगिया और शिक्षकों ने दोनों प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










