ePaper

राष्ट्रीय बैडमिंटन : साइना-सिंधु में खिताबी जंग आज, पुरुष वर्ग के फाइनल में श्रीकांत को देंगे प्रणय चुनौती

Updated at : 08 Nov 2017 3:24 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय बैडमिंटन : साइना-सिंधु में खिताबी जंग आज, पुरुष वर्ग के फाइनल में श्रीकांत को देंगे प्रणय चुनौती

नागपुर : ओलिंपिक पदक विजेताओं साइना नेहवाल और पीवी सिंधु ने मंगलवार को यहां विपरीत हालात में जीत दर्ज करते हुए सीनियर बैडमिंटन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के महिला एकल के फाइनल में जगह बनायी, जहां वे बुधवार को खिताब के लिए भिड़ेंगी. दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी साइना को पांचवीं वरीय अनुरा प्रभुदेसाई को 21-11 […]

विज्ञापन
नागपुर : ओलिंपिक पदक विजेताओं साइना नेहवाल और पीवी सिंधु ने मंगलवार को यहां विपरीत हालात में जीत दर्ज करते हुए सीनियर बैडमिंटन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के महिला एकल के फाइनल में जगह बनायी, जहां वे बुधवार को खिताब के लिए भिड़ेंगी.
दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी साइना को पांचवीं वरीय अनुरा प्रभुदेसाई को 21-11 21-10 से हराने में अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा. दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधु को हालांकि रतविका शिवानी ने कड़ी चुनौती दी और शीर्ष वरीय खिलाड़ी को सेमीफाइनल में 17-21, 21-15, 21-11 की जीत के दौरान कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.
एक सप्ताह में दूसरी बार भिड़ेंगे प्रणय व श्रीकांत
पुरुष एकल में फाइनल में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और जाइंट किलर एचएस प्रणय खिताबी मुकाबले में आमने- सामने होंगे. दूसरे वरीय प्रणय ने शुभंकर डे को 21-14 21-17 से हराया, जबकि शीर्ष वरीय श्रीकांत ने उभरते हुए खिलाड़ी लक्ष्य सेन को 21-16 21-18 से हरा कर फाइनल में जगह बनायी. बुधवार को होनेवाला फाइनल एक हफ्ते से कुछ समय पूर्व हुए फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल की पुनरावृत्ति होगा, जहां इन दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया था.
पहली बार राष्ट्रीय टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ेंगे दोनों खिलाड़ी
साइना और सिंधु राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में पहली बार आमने- सामने होंगी.
दो-दो बार जीते हैं खिताब
साइना ने 2006 और 2007 में लगातार दो खिताब जीता था.
साइना 10 वर्ष बाद टूर्नामेंट में ले रही भाग
मुकाबला बराबरी का : दोनों खिलाड़ी बड़े टूर्नामेंट में एक-दूसरे के खिलाफ दो बार भिड़ चुकी हैं. साइना एक और सिंधु एक बार जीती हैं.
मिश्रित युगल का मुकाबला भी कांटेदार
मिश्रित युगल फाइनल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी का सामना प्रणव जैरी चोपड़ी और एन सिक्की रेड्डी की शीर्ष वरीय जोड़ी से होगा. सात्विकसाईराज और अश्विनी की जोड़ी ने सेमीफाइनल में संयम शुक्ला और संयोगिता घोरपड़े की जोड़ी के पहले गेम में ही मैच से हटने पर फाइनल में प्रवेश किया.
प्रणव और सिक्की को हालांकि एक घंटे से अधिक समय तक चले सेमीफाइनल में एल्विन फ्रांसिस और अपर्णा बालन की जोडी को 21-16 22-24 21-8 से हराने में काफी पसीना बहाना पड़ा. महिला युगल फाइनल में सिक्की और अश्विनी की शीर्ष वरीय जोड़ी की भिड़ंत संयोगिता और प्राजक्ता सावंत की जोड़ी से होगी.
शीर्ष वरीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में अपर्णा और श्रुति केपी को 21-10 21-14 से हराया, जबकि संयोगिता और प्रजक्ता ने रतापर्णा पांडा और मिथुला यूके की जोडी को 18-21 21-12 21-16 से हरा कर बाहर का रास्ता दिखाया. इस साल बुल्गारिया ओपन का खिताब जीतने वाले 16 साल के लक्ष्य ने जज्बा दिखाया, लेकिन नियंत्रण की कमी के कारण अनुभवी श्रीकांत को टक्कर नहीं दे पाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola