रोजर फेडरर 15वीं बार बासेल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

बासेल : रोजर फेडरर ने फ्रांस के बेनोइट पियरे को सीधे सेटों में हराकर स्विस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में 15वीं बार क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. फेडरर ने यह मैच 6-1, 6-3 से जीता. यह पियरे पर उनकी पांचवी जीत है. उन्होंने दर्शकों के अपार समर्थन के बीच केवल 57 मिनट में जीत दर्ज की. […]
बासेल : रोजर फेडरर ने फ्रांस के बेनोइट पियरे को सीधे सेटों में हराकर स्विस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में 15वीं बार क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. फेडरर ने यह मैच 6-1, 6-3 से जीता. यह पियरे पर उनकी पांचवी जीत है. उन्होंने दर्शकों के अपार समर्थन के बीच केवल 57 मिनट में जीत दर्ज की.
उनका अगला मुकाबला फ्रांस के ही सातवें वरीय एड्रियन मैनारिनो से होगा जिन्होंने कनाडा के डेनिस शापोवालोव को 4-6, 6-1, 6-2 से पराजित किया. अन्य मैचों में मौजूदा चैंपियन मारिन सिलिच ने हमवतन क्रोएशियाई बोर्ना कोरिच को 6-3, 3-6, 6-3 से पराजित किया जबकि चौथे वरीय जुआन मार्टिन डेल पोत्रो ने फ्रेंच क्वालीफायर ने जुलियन बेनातू को 6-4, 6-4 से हराया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




