फीफा अंडर 17 विश्व कप : सेमीफाइनल में कल ब्राजील का सामना इंग्लैंड से
Updated at : 24 Oct 2017 12:29 PM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : फुटबाल की महाशक्ति ब्राजील का सामना फीफा अंडर 17 विश्व कप के सेमीफाइनल में कल आत्मविश्वास से ओतप्रोत इंग्लैंड से होगा तो फुटबाल के दीवाने इस शहर के लोगों को रोमांचक खेल की सौगात मिलने की गारंटी रहेगी. ब्राजील क्वार्टर फाइनल में जर्मनी से हारने से बाल बाल बचा. करीब 60000 दर्शकों के […]
विज्ञापन
कोलकाता : फुटबाल की महाशक्ति ब्राजील का सामना फीफा अंडर 17 विश्व कप के सेमीफाइनल में कल आत्मविश्वास से ओतप्रोत इंग्लैंड से होगा तो फुटबाल के दीवाने इस शहर के लोगों को रोमांचक खेल की सौगात मिलने की गारंटी रहेगी. ब्राजील क्वार्टर फाइनल में जर्मनी से हारने से बाल बाल बचा. करीब 60000 दर्शकों के सामने खेले गए मैच में ब्राजील को गोल करने में 70 मिनट लगे. वेवरसन और पोलिन्हो के दो गोल की मदद से ब्राजील ने जीत दर्ज की जबकि जर्मनी ने पहले हाफ में ही बढ़त बना ली थी.
मौजूदा भारतीय टीम संतुलित, कोहली की आक्रामकता भारत का मजबूत पक्ष : सचिन तेंदुलकर
एक बार फिर साल्टलेक स्टेडियम पर हजारों की तादाद में दर्शक ब्राजील के साथ होंगे. पेले की 1977 की कोलकाता यात्रा के बाद से यहां के फुटबालप्रेमी हमेशा से ब्राजील के समर्थक रहे हैं. बारिश के कारण पिच खराब होने से ऐन मौके पर यह मैच गुवाहाटी से कोलकाता को दिया गया है.
सिराज ने पिता को मुफलिसी के दौर से बाहर निकाला, टीम में चयन को बताया ‘सपना सच होने जैसा’
इससे दोनों टीमों के खिलाड़ियों को परेशानी जरूर हुई क्योंकि वे गुवाहाटी पहुंच गये थे और उन्हें कुछ घंटे में ही कोलकाता की फ्लाइट लेनी पड़ी. इंग्लैंड ने तीन ग्रुप मैच और प्री क्वार्टर फाइनल यहां खेला जिसके बाद क्वार्टर फाइनल खेलने मडगांव गयी थी. क्वार्टर फाइनल में अमेरिका को 4 . 1 से हराने के बाद इंग्लैंड के हौसले बुलंद है. उसकी टीम में इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लबों के कई युवा खिलाड़ी हैं. अभी तक उसने टूर्नामेंटमें तीन ही गोल गंवाये हैं लेकिन पोलिन्हो, लिंकन , एलेन और ब्रेनेर के सामने इस प्रदर्शन को बरकरार रख पाना मुश्किल होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




