ePaper

जिदान के लिये अभी भी सर्वश्रेष्ठ हैं रोनाल्डो

Updated at : 23 Oct 2017 4:45 PM (IST)
विज्ञापन
जिदान के लिये अभी भी सर्वश्रेष्ठ हैं रोनाल्डो

मैड्रिड : रीयाल मैड्रिड के कोच जिनेदीन जिदान का मानना है कि इस सत्र में ला लिगा में नाकाम रहने के बावजूद क्रिस्टियानो रोनाल्डो फीफा के 2017 के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर पुरस्कार के सबसे प्रबल दावेदार हैं. रोनाल्डो निलंबन के कारण ला लिगा के पहले चार मैच नहीं खेल सके और पिछले पांच में सिर्फ एक […]

विज्ञापन

मैड्रिड : रीयाल मैड्रिड के कोच जिनेदीन जिदान का मानना है कि इस सत्र में ला लिगा में नाकाम रहने के बावजूद क्रिस्टियानो रोनाल्डो फीफा के 2017 के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर पुरस्कार के सबसे प्रबल दावेदार हैं.

रोनाल्डो निलंबन के कारण ला लिगा के पहले चार मैच नहीं खेल सके और पिछले पांच में सिर्फ एक गोल किया. यह पूछने पर कि क्या उनकी पीढ़ी में रोनाल्डो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं, जिदान ने कहा , वह सर्वश्रेष्ठ है और लंबे अंतर से. रोनाल्डो का मुकाबला बार्सीलोना के लियोनेल मेस्सी से है जो अब तक 15 गोल कर चुके हैं.

जिदान ने कहा, वह बड़े मैचों में हमेशा अच्छा प्रदर्शन करता आया है. वह पुरस्कारों का हकदार है क्योंकि वह हमेशा से सर्वश्रेष्ठ रहना चाहता था और है भी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola