फीफा रैंकिंग में 105वें स्थान पर पहुंचा भारत, दो स्थान का फायदा

नयी दिल्ली : एएफसी एशिया कप 2019 के लिए क्वालीफाई करने के एक हफ्ते बाद भारतीय फुटबॉल टीम सोमवार को फीफा रैंकिंग में दो स्थान के फायदे से 105वें स्थान पर पहुंच गई. भारतीय टीम पिछले महीने 107वें स्थान पर थी लेकिन पिछले हफ्ते एएफसी एशिया कप 2019 क्वालीफायर में मकाऊ पर जीत की बदौलत […]
नयी दिल्ली : एएफसी एशिया कप 2019 के लिए क्वालीफाई करने के एक हफ्ते बाद भारतीय फुटबॉल टीम सोमवार को फीफा रैंकिंग में दो स्थान के फायदे से 105वें स्थान पर पहुंच गई.
भारतीय टीम पिछले महीने 107वें स्थान पर थी लेकिन पिछले हफ्ते एएफसी एशिया कप 2019 क्वालीफायर में मकाऊ पर जीत की बदौलत टीम नवीनतम रैंकिंग में 105वें पायदान पर पहुंच गई है. भारतीय टीम 328 रैंकिंग अंक के साथ जिंबाब्वे से एक स्थान पीछे और नाइजर से आगे है.
एशियाई फुटबॉल परिसंघ टीमों के बीच भारत 14वें स्थान पर है. भारत ने 11 अक्तूबर को मकाऊ के खिलाफ 4-1 की जीत के साथ 2019 में यूएई में होने वाले एएफसी एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










