महिला एशिया कप हॉकी में भारत की अगुवाई करेगी रानी रामपाल

Published at :16 Oct 2017 3:40 PM (IST)
विज्ञापन
महिला एशिया कप हॉकी में भारत की अगुवाई करेगी रानी रामपाल

नयी दिल्ली : स्ट्राइकर रानी रामपाल 28 अक्तूबर से जापान के काकामिगाहारा सिटी में होने वाले नौवे महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत की 18 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेगी. सीनियर गोलकीपर सविता को उपकप्तान बनाया गया है. एशिया कप के लिये चुनी गई महिला टीम में नीदरलैंड और बेल्जियम दौरे पर गई टीम […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : स्ट्राइकर रानी रामपाल 28 अक्तूबर से जापान के काकामिगाहारा सिटी में होने वाले नौवे महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत की 18 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेगी. सीनियर गोलकीपर सविता को उपकप्तान बनाया गया है.

एशिया कप के लिये चुनी गई महिला टीम में नीदरलैंड और बेल्जियम दौरे पर गई टीम की तुलना में पांच बदलाव किये गए हैं. अनुभवी डिफेंडर सुशीला चानू ने टीम में वापसी की है जबकि फारवर्ड नवनीत कौर, नवजोत कौर और सोनिका भी टीम में हैं. गोलकीपिंग का जिम्मा सविता और रजनी ई पर होगा जबकि डिफेंस में दीप ग्रेस इक्का, सुनीता लाकड़ा, सुमन देवी और गुरजीत कौर मोर्चा संभालेंगी.

मिडफील्ड में नमिता टोप्पो, निक्की प्रधान, मोनिका, लिलिमा मिंज और नेहा गोयल होंगे जबकि रानी, वंदना कटारिया और लालरेम्सियामी फारवर्ड पंक्ति में होंगी. नये कोच हरेंद्र सिंह के साथ भारतीय टीम का यह पहला टूर्नामेंट होगा. वे जापान में अच्छा प्रदर्शन करके अगले साल लंदन में होने वाले महिला हाकी विश्व कप के लिये क्वालीफाई करना चाहेंगे. हरेंद्र ने कहा , हमारे पास युवा और अनुभवी खिलाडियों का अच्छा मिश्रण है जिससे हमें फायदा मिलेगा. टीम ने बड़ी रैंकिंग वाली टीमों के खिलाफ अच्छी तैयारी की है और हमारे खेल में सुधार आया है.

टीम :

गोलकीपर : सविता , रजनी ई

डिफेंडर : दीप ग्रेस इक्का, सुनीता लाकडा, सुशीला चानू, सुमन देवी, गुरजीत कौर मिडफील्डर : निक्की प्रधान, नमिता टोप्पो, मोनिका, लिलिमा मिंज, नेहा गोयल. फारवर्ड: रानी रामपाल (कप्तान), वंदना कटारिया, लालरेम्सियामी, सोनिका, नवनीत कौर, नवजोत कौर.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola