#MannKiBaat : PM मोदी ने कहा, देश में फीफा U-17 विश्व कप के आयोजन से बढ़ेगी फुटबॉल के प्रति रुचि
Updated at : 24 Sep 2017 5:23 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि देश में फीफा अंडर 17 विश्व कप के आयोजन से हर पीढ़ी में फुटबॉल के प्रति रुचि बढ़ेगी, साथ ही युवाओं से खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की. आकाशवाणी पर प्रसारित मन की बात कार्यक्रम में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि देश में फीफा अंडर 17 विश्व कप के आयोजन से हर पीढ़ी में फुटबॉल के प्रति रुचि बढ़ेगी, साथ ही युवाओं से खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की. आकाशवाणी पर प्रसारित मन की बात कार्यक्रम में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि नवरात्रि का उत्सव और दिवाली के बीच हमारे देश की युवा पीढ़ी के लिए एक बहुत बड़ा अवसर भी है. फीफा अंडर 17 विश्व कप हमारे यहां हो रहा है.
उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है कि चारों तरफ फुटबॉल की गूंज सुनाई देगी. हर पीढ़ी की फुटबॉल में रुचि बढ़ेगी. हिन्दुस्तान का कोई स्कूल – कॉलेज का मैदान ऐसा न हो कि जहां पर हमारे नौजवान खेलते हुए नजर न आयें. आइये, पूरा विश्व जब भारत की धरती पर खेलने के लिए आ रहा है, हम भी खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




