आरा में बिजली के पोल के संपर्क में आने से मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
pool

सांकेतिक तस्वीर

Arrah Accident News: भोजपुर में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई. लोहे की रॉड बिजली के पोल से सटते ही युवक करंट की चपेट में आ गया. घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है.

विज्ञापन

Arrah Accident News: भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के सब्जी बाजार के समीप शनिवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई. मृतक की पहचान मंदूरी गांव निवासी स्वर्गीय प्रभु चौधरी के 32 वर्षीय पुत्र गुरुचरण चौधरी के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, गुरुचरण चौधरी किसी गांव में पाइलिंग का काम करने के बाद गड़हनी बाजार सामान खरीदने पहुंचे थे. इसी दौरान उनके हाथ में लोहे की रॉड थी, जो अनजाने में सड़क किनारे स्थित बिजली के पोल से सट गई.

लोहे की रॉड पोल से सटते ही दौड़ा करंट

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही लोहे की रॉड बिजली के पोल के संपर्क में आई, उसमें करंट प्रवाहित हो गया और गुरुचरण चौधरी उसकी चपेट में आ गए. करंट का झटका इतना तेज था कि वह कुछ देर तक पोल से चिपके रहे. आसपास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

कुछ ही क्षण बाद वह पोल से दूर जा गिरे और मौके पर ही बेहोश हो गए। घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए.

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के तुरंत बाद साथ में मौजूद मजदूरों और स्थानीय लोगों ने उन्हें गड़हनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे की सूचना मिलते ही गड़हनी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया.

पिता की भी करंट लगने से हुई थी मौत

इस घटना ने परिवार के पुराने जख्म भी ताजा कर दिए हैं. परिजनों ने बताया कि गुरुचरण चौधरी के पिता प्रभु चौधरी की भी कुछ वर्ष पूर्व करंट लगने से ही मौत हो गई थी. अब बेटे की भी उसी तरह असामयिक मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मृतक अपने परिवार का कमाऊ सदस्य था. उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. लोगों का कहना है कि यदि बिजली के पोल में करंट प्रवाहित हो रहा था तो इसकी समय-समय पर जांच होनी चाहिए थी. ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है.

Also Read: बक्सर में विकास की मार झेल रही प्रकृति, पेड़ों की कटाई से बिगड़ा संतुलन; लोगों ने जताई चिंता

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन