pro kabaddi league 2017 : रोमांचक मुकाबले में पटना पाइरेट्स ने बेंगलुरु को 36-32 से हराया, होम ग्राउंड में तीसरी जीत

Published at :19 Sep 2017 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
pro kabaddi league 2017 : रोमांचक मुकाबले में पटना पाइरेट्स ने बेंगलुरु को 36-32 से हराया, होम ग्राउंड में तीसरी जीत

रांची : खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इनडोर स्‍टेडियम में मंगलवार को दूसरे मुकाबले में पटना पाइरेट्स की टीम ने रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु की टीम को 32 के मुकाबले 36 अंक से हराया. पटना की टीम ने आज शानदार प्रदर्शन दिखाया. पटना के कप्‍तान परदीप और रेडर मोनू की जोड़ी ने एक बार फिर […]

विज्ञापन

रांची : खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इनडोर स्‍टेडियम में मंगलवार को दूसरे मुकाबले में पटना पाइरेट्स की टीम ने रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु की टीम को 32 के मुकाबले 36 अंक से हराया. पटना की टीम ने आज शानदार प्रदर्शन दिखाया. पटना के कप्‍तान परदीप और रेडर मोनू की जोड़ी ने एक बार फिर रंग जमाया और अपनी टीम के लिए कई महत्‍वपूर्ण अंक जोड़े. परदीप ने जहां अपना 201वां अंक आज के मुकाबले में बनाया, जिसमें आज परदीप ने 11 अंक बनाये. जबकि मोनू ने टीम के लिए 12 अंक जोड़े.

पहले हाफ से ही पटना का पलड़ा भारी दिखा. पहले हाफ में पटना के रेडरों ने बेहतरीन बढ़त बनायी. पहले हाफ की समाप्ति पर स्‍कोर 19-11 पटना के पक्ष में रहा. पटना की ओर से मोनू और परदीप ने शानदार रेड किये. दोनों ने टीम के लिए महत्‍वपूर्ण अंक जुटाये. वहीं जवाब में बेंगलुरु की टीम ने कई बार वापसी का प्रयास किया, लेकिन वापसी नहीं कर पायी.

बेंगलुरु के रेडरों ने कई बार अच्‍छा रेड करने का प्रयास किया, लेकिन टैकल कर लिये गये. टीम का ओवरऑल प्रदर्शन निराशाजनक रहा. पहले हाफ में ही 8 अंकों से पिछड़ने के कारण टीम दबाव में दिखी. पहले हाफ में पटना पाइरेट्स ने बेंगलुरु की टीम को एक बार ऑलआउट भी किया. इसके बाद दूसरे हाफ में भी पटना की टीम ने बेंगलुरु को एक बार ऑल आउट कर दिया. जवाब में बेंगलुरु की टीम ने भी पटना की टीम को ऑलआउट किया.

ये भी पढ़ें… pro kabaddi league 2017 : एकतरफा मुकाबले में पुणे ने हरियाणा को 37-25 से हराया

बेंगलुरु की टीम का मुख्‍य फोकस परदीप को रोकना था लेकिन वे इसमें खासा कामयाब नहीं हो पाये. पटना रांची में आज अपना चौथा मैच खेल रहा था. पहले और दूसरे मैच में जीत के बाद पटना के हौसले बुलंद थे. हालांकि पटना तीसरा मैच जीत नहीं पाई और वह मैच बराबरी पर छूटा. वह मैच पटना और बंगाल वारियर्स के बीच खेला गया था. आज की जीत के बाद पटना जोन बी की अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी. रांची के मैदान में अभी पटना का दो मुकाबला बाकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola