सेरेना विलियम्स ने बेटी को दिया जन्म

मियामी : टेनिस सुपरस्टार सेरेना विलियम्स ने बेटी को जन्म दिया जिससे उनके साथी खिलाड़ियों और प्रशंसकों की ओर से उन्हें बधाइयों का तांता लग गया है. सेरेना के प्रतिनिधियों की ओर से हालांकि अभी कोई पुष्टि नहीं आयी है. सेरेना की बड़ी बहन वीनस जब अमेरिकी ओपन तीसरे दौर के मैच के लिए कोर्ट […]
मियामी : टेनिस सुपरस्टार सेरेना विलियम्स ने बेटी को जन्म दिया जिससे उनके साथी खिलाड़ियों और प्रशंसकों की ओर से उन्हें बधाइयों का तांता लग गया है. सेरेना के प्रतिनिधियों की ओर से हालांकि अभी कोई पुष्टि नहीं आयी है.
सेरेना की बड़ी बहन वीनस जब अमेरिकी ओपन तीसरे दौर के मैच के लिए कोर्ट पर आयी तो कहा कि वह बहुत उत्साहित है. उसने कहा ‘ ‘ मैं टेनिस के बारे में सवालों का जवाब दूंगी. ‘ ‘ स्पेन के रफेल नडाल ने ट्विटर पर लिखा , ‘ ‘ बधाई हो सेरेना. इस खुशी के लिए. ‘ ‘ अमेरिका की महान टेनिस खिलाडी क्रिस एवर्ट ने कहा , ‘ ‘ मैं उसके लिए बहुत खुश हूं. वह अपनी बेटी के लिए आदर्श रोलमॉडल होगी. ‘ ‘सेरेना ने पिछले साल दिसंबर में रेडडिट के को -फाउंडर ओहानियन से सगाई की थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




