विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप : सिंधू के बाद साइना भी पहुंची सेमीफाइनल में, दो कांस्य पक्का

ग्लास्गो : साइना नेहवाल ने शानदार वापसी करते हुए विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जिससे फाइनल में पहली बार दोनों भारतीयों के मुकाबले की संभावना जगी है.ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना स्थानीय खिलाड़ी क्रिस्टी गिलमोर को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची हैं. जकार्ता में पिछली बार विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने […]
ग्लास्गो : साइना नेहवाल ने शानदार वापसी करते हुए विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जिससे फाइनल में पहली बार दोनों भारतीयों के मुकाबले की संभावना जगी है.ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना स्थानीय खिलाड़ी क्रिस्टी गिलमोर को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची हैं.
जकार्ता में पिछली बार विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाली साइना ने दुनिया की 31वें नंबर की खिलाड़ी गिलमोर को 21 . 19, 18 . 21, 21 . 15 से हराया. रियो ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधू पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच गई है. पहली बार विश्व चैम्पियनशिप में भारत को दो पदक मिलेंगे.
पीवी सिंधु विश्व बैडमिंटन के सेमीफाइनल में, पदक पक्का, श्रीकांत का सफर समाप्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




