विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप : प्रणीत, प्रणव-सिक्की ने जीते के साथ अपने अभियान की शुरुआत की

ग्लास्गो : सिंगापुर ओपन चैंपियन बी साई प्रणीत ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपने अभियान की शुरुआत हांगकांग के वेई नान के खिलाफ सीधे गेम में जीत के साथ पुरुष एकल के दूसरे दौर में जगह बनाकर की. पंद्रहवें वरीय भारतीय प्रणीत ने पहले गेम में 5-9 और 14-16 जबकि दूसरे गेम में 10-13 और […]
ग्लास्गो : सिंगापुर ओपन चैंपियन बी साई प्रणीत ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपने अभियान की शुरुआत हांगकांग के वेई नान के खिलाफ सीधे गेम में जीत के साथ पुरुष एकल के दूसरे दौर में जगह बनाकर की. पंद्रहवें वरीय भारतीय प्रणीत ने पहले गेम में 5-9 और 14-16 जबकि दूसरे गेम में 10-13 और 15-17 से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए वेई नान को 48 मिनट चले मुकाबले में 21-18 21-17 से हराया.
हैदराबाद का यह 25 वर्षीय खिलाड़ी अगले दौर में इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका गिनटिंग से भिड़ेगा जो 2014 नानजिंग युवा ओलंपिक और विश्व जनियर चैंपियनशिप में लड़कों के एकल वर्ग का कांस्य पदक विजेता है. गिनटिंग ने पोलैंड के मातेयूज डुबोवस्की को 21-12 21-14 से हराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










