ट्विटर पर मुक्केबाज विजेंदर सिंह को बधाइयों का तांता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Aug 2017 2:59 PM
मुंबई : पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग से लेकर दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने दोहरे डब्ल्यूबीओ एशिया पैसीफिक सुपर मिडिलवेट और डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट खिताब जीतने के लिए भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह को बधाई दी है. ओलंपिक कांस्य पदक विजेता 31 साल के विजेंदर ने कल रात दोहरे खिताबी मुकाबले में चीन के जुल्फिकार […]
मुंबई : पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग से लेकर दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने दोहरे डब्ल्यूबीओ एशिया पैसीफिक सुपर मिडिलवेट और डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट खिताब जीतने के लिए भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह को बधाई दी है.
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता 31 साल के विजेंदर ने कल रात दोहरे खिताबी मुकाबले में चीन के जुल्फिकार मैमतअली को हराया. सहवाग ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, कड़ा मुकाबला रहा, लेकिन बॉक्सर विजेंदर को बधाई. आपका मुकाबले देखते हुए हक्का नूडल्स का लुत्फ उठाया और आपने चीनी मुक्केबाज को हक्का बक्का कर दिया. ‘ ‘ टीम इंडिया में सहवाग के पूर्व साथी हरभजन सिंह ने भी विजेंदर को बधाई देते हुए लिखा, मेरे भाई बॉक्सर विजेंदर को बधाई. शाबास शेरा. बैटल ग्राउंड एशिया. विजेंदर ने 10 राउंड के मुकाबले में सर्वसम्मत फैसले में 96-93 95-94 95-94 की जीत के साथ पेशेवर मुक्केबाजी में अपना अजेय अभियान जारी रखा.
विजेंदर ने भाईचारे की मिसाल पेश की, खिताब लौटाने की पेशकश की, चाहते हैं चीन के साथ शांति
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










