विश्वनाथन आनंद की नजरें अब शतरंज विश्व कप पर

चेन्नई : पूर्व विश्व चैंपियनशिप विश्वनाथन आनंद को इन दिनों संन्यास शब्द काफी सुनने को मिल रहा है लेकिन 2017 में काफी प्रभावी प्रदर्शन नहीं करने के बावजूद इस दिग्गज शतरंज खिलाड़ी ने कहा कि उन्होंने फिलहाल खेल छोड़ने पर विचार नहीं किया है. अमेरिका के सेंट लुई में टूर्नामेंट से पहले 47 साल के […]
चेन्नई : पूर्व विश्व चैंपियनशिप विश्वनाथन आनंद को इन दिनों संन्यास शब्द काफी सुनने को मिल रहा है लेकिन 2017 में काफी प्रभावी प्रदर्शन नहीं करने के बावजूद इस दिग्गज शतरंज खिलाड़ी ने कहा कि उन्होंने फिलहाल खेल छोड़ने पर विचार नहीं किया है.
अमेरिका के सेंट लुई में टूर्नामेंट से पहले 47 साल के आनंद कुछ समय का ब्रेक ले रहे हैं. अमेरिका में होने वाले इस टूर्नामेंट में सभी की नजरें रुस के महान शतरंज खिलाड़ी गैरी कास्परोव पर होंगी जो सबको हैरान करते हुए वापसी कर रहे हैं. आनंद यहां अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और हाल में उन्होंने 36 साल के रोजर फेडरर को आठवीं बार विंबलडन खिताब जीतते हुए देखा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




