जोफ्रा आर्चर ने अपने नाम किया एक अनचाहा रिकॉर्ड, फेंका IPL इतिहास का सबसे लंबा ओवर

जोफ्रा आर्चर (फोटो-सोशल मीडिया)
जोफ्रा आर्चर ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. आईपीएल इतिहास का सबसे लंबा पहला ओवर फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. आर्चर ने 11 गेंदों की ओवर फेंकी.
Jofra Archer: आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया. आर्चर आईपीएल इतिहास का सबसे लंबा पहला ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं.
सवाई मान सिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने पहला ओवर फेंका. पहला ओवर पूरा करने के लिए आर्चर को कुल 11 गेंदें फेंकनी पड़ी. इसके साथ ही आर्चर आईपीएल में सबसे लंबा ओवर फेंकने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं.
आर्चर से पहले मोहम्मद सिराज, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, संदीप शर्मा, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह भी 11 गेंदों का ओवर फेंक चुके हैं. आर्चर ने इस ओवर में 4 वाइड और एक नो-बॉल डाली. उन्होंने अपने इस ओवर में कुल 18 रन खर्च किए. आईपीएल में आर्चर का यह अब तक सबसे महंगा पहला ओवर भी है.
IPL में फेंका गया गेंदों के हिसाब से सबसे लंबा ओवर
- 11 – मोहम्मद सिराज बनाम MI, बेंगलुरु, 2023 (ओवर #19)
- 11 – तुषार देशपांडे बनाम LSG, चेन्नई, 2023 (ओवर #4)
- 11 – शार्दुल ठाकुर बनाम KKR, कोलकाता, 2025 (ओवर #13)
- 11 – संदीप शर्मा बनाम DC, दिल्ली, 2025 (ओवर #20)
- 11 – हार्दिक पांड्या बनाम GT, वानखेड़े, 2025 (ओवर #8)
- 11 – अर्शदीप सिंह बनाम GT, मुल्लांपुर, 2026 (ओवर #20)
- 11 – जोफ्रा आर्चर बनाम GT, जयपुर, 2026 (ओवर #1)*
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस को एक बार फिर साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दी. दोनों ने छह ओवर के पावरप्ले में 82 रन जोड़े, जो गुजरात टाइटंस का पावरप्ले में संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर भी है. सुदर्शन-गिल ने छठी बार आईपीएल में पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई.
IPL में ओपनिंग विकेट के लिए सबसे ज़्यादा शतकीय साझेदारियां
- 6 – डेविड वॉर्नर और शिखर धवन (SRH)
- 6 – अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड (SRH)
- 6 – शुभमन गिल और साई सुदर्शन (GT)*
- 5 – डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो (SRH)
- 5 – फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली (RCB)
यह भी पढ़ें: शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाली पहली जोड़ी बनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










