आरसीबी के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा-स्विंग होती गेंदों ने शुरुआती ब्रेकथ्रू दिलाया

Published by :Rajneesh Anand
Published at :28 Apr 2026 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
Bhuvneshwar Kumar and josh hazlewood

भुवनेश्वर कुमार जोश हेजलवुड

DC vs RCB : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आरसीबी के तेज गेंदबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम पानी भी नहीं मांग सकी और पस्त हो गई. इस जीत में स्विंग होती गेंदों की अहम भूमिका रही, जिसे भुवनेश्वर कुमार ने एक तरह से जीत का श्रेय दिया है.

विज्ञापन

DC vs RCB : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सोमवार की रात दिल्ली कैपिटल्स (DC) को उसके होम ग्राउंड पर 9 विकेट से करारी शिकस्त दी. आरसीबी की इस जीत के हीरो रहे गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार जोश हेजलवुड, जिन्होंने दिल्ली के बैटरर्स को 75 रन के स्कोर पर धराशाई कर दिया.

शुरुआत में विकेट मिल जाने से सबकुछ आसान हो जाता है: भुवनेश्वर कुमार

आरसीबी के शानदार प्रदर्शन पर बात करते हुए उनके स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि इस सीजन में गेंद थोड़ी स्विंग हो रही है. मुझे पक्का नहीं पता कि यह गेंद की वजह से है या सरफेस की वजह से, लेकिन जब गेंद मूव करती है, और आप शुरुआत में कुछ विकेट ले लेते हैं, तो बाद में चीजें बहुत आसान हो जाती हैं. यह एक अच्छी बैटिंग विकेट थी और गेंद अच्छी तरह से आ रही थी, लेकिन फिर भी वह काफी स्विंग कर थी. यह गेंदबाजों के लिए बेहतरीन अवसर था और हमने उसका फायदा उठाया. हम लकी थे कि हमें शुरुआती ब्रेकथ्रू मिले. पिछले गेम में इसी पिच पर 250 रन बने थे, लेकिन सोमवार को कुछ और ही हुआ.

हेजलवुड ने की भुवनेश्वर कुमार की तारीफ

आरसीबी के पेसर जोश हेजलवुड ने दिल्ली के चार चटकाए, लेकिन उन्होंने 3 तीन विकेट लेने वाले भुवनेश्वर कुमार की तारीफ की. हेजलवुड ने कहा, भुवी शानदार प्रदर्शन कर रहे थे. पूरे समय उन्होंने बेहतरीन गेंद फेंकी.अब वे पर्पल कैप विनर हैं. वे बेहतरीन स्विंग कराते हैं.

आरसीबी प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर

दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हराकर आरसीबी ने IPL इतिहास का दूसरा सबसे तेज रन चेज किया और मात्र 6.3 ओवर में नौ विकेट बाकी रहते जीत हासिल कर ली. इस जीत के साथ ही आरसीबी ने इस सीजन में अपनी छठी जीत दर्ज की.आरसीबी अब प्वाइंट टेबल में पंजाब के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गया है, जिसने 8 मैच खेलकर 6 में जीत दर्ज की है और 12 प्वाइंट बनाएं हैं.

ये भी बनाएं : विराट कोहली ने दिल्ली में कहा-क्रिकेट मेरा जीवन है, यह मैंने बचपन में ही तय कर लिया था

रिंकू सिंह बने केकेआर के संकटमोचक, कहा-मैं बस टीम को मुश्किल से निकालने के लिए खेलता हूं

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola