‘मैं उसे जवाब नहीं देता…’ ग्रेग चैपल का नाम सुनते ही भड़के सौरव गांगुली
सौरव गांगुली (फोटो-सोशल मीडिया)
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने खुलासा किया है कि ग्रेग चैपल ने इमरान खान के समर्थन में एक पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए उनसे संपर्क किया था. हालांकि, गांगुली ने जवाब तक नहीं दिया और चैपल को लेकर अपनी नाराजगी भी खुलकर जाहिर की.
Sourav Ganguly: भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने एक बार फिर ग्रेग चैपल के साथ अपने विवादित रिश्तों को लेकर बड़ा बयान दिया है. गांगुली ने खुलासा किया कि इस साल फरवरी में चैपल ने उन्हें इमरान खान की भलाई के लिए पाकिस्तान सरकार को भेजे जाने वाले एक पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए मैसेज भेजा था, लेकिन उन्होंने उसका जवाब नहीं दिया.
AddaGB Podcast में बातचीत के दौरान गांगुली ने कहा, “हां, उन्होंने मुझे मैसेज भेजा था, लेकिन मैं उन्हें जवाब नहीं देता. मैं उन लोगों को जवाब नहीं देता जो ईमानदार नहीं होते. किसी खिलाड़ी को अच्छा या औसत मानना अलग बात है, लेकिन समस्याओं को गलत तरीके से सुलझाने वाले लोग मुझे पसंद नहीं हैं.”
2005 में शुरू हुआ था विवाद
गांगुली और चैपल के रिश्तों में खटास 2005 में आई थी, जब चैपल भारतीय टीम के मुख्य कोच बने थे. शुरुआत में गांगुली ने उनके चयन का समर्थन किया था, लेकिन बाद में दोनों के बीच गंभीर मतभेद सामने आए. उस समय चैपल ने कथित तौर पर बीसीसीआई को एक ईमेल भेजकर गांगुली की कप्तानी और कार्यशैली पर सवाल उठाए थे. यह ईमेल बाद में मीडिया में लीक हो गया. इसके बाद गांगुली को कप्तानी से हटाया गया और टीम से भी बाहर कर दिया गया था.
KKR कोच बनने की भी थी इच्छा
गांगुली ने यह भी बताया कि 2011 में चैपल ने उन्हें एक और ईमेल भेजा था. उस समय वह कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे और चैपल टीम के कोच बनना चाहते थे. गांगुली ने कहा, “उन्होंने 2011 में भी मुझे मेल किया था. वह चाहते थे कि मैं कप्तान रहूं और वह केकेआर के कोच बनें. यह तो कमाल ही हो जाता. शायद उन्हें लगा होगा कि दादा दोबारा भी बेवकूफ बन जाएगा, लेकिन मैं एक बार बेवकूफ बन सकता हूं, दो बार नहीं.” गौरतलब है कि चैपल के इस्तीफे के बाद गैरी कर्स्टन भारतीय टीम के कोच बने और उनके मार्गदर्शन में भारत ने 2011 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था.
यह भी पढ़ें: फॉर्म में होने के बावजूद क्यों नहीं मिला मौका? वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में ये 3 वजहें बनीं रोड़ा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










