चैंपियंस ट्रॉफी के ‘गब्बर’ को खटक रही एक बात, बताया भारत को इसकी कमी खलेगी
Shikhar Dhawan on Champions Trophy.
Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत कल 19 फरवरी से हो रही है. चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शिखर धवन ने भारतीय टीम की कमजोरी और ताकत के बारे में बात करते हुए सलाह दी है. Shikhar Dhawan on Team India for Champions Trophy.
Champions Trophy 2025: पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का मानना है कि भारत को चैंपियन्स ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह की कमी बहुत खलेगी लेकिन टीम के हालिया फॉर्म और कई मैच विजेता खिलाड़ियों की मौजूदगी में उनके पास टूर्नामेंट जीतने का शानदार मौका है. यह टूर्नामेंट बुधवार को पाकिस्तान में शुरू होगा जबकि भारत एक दिन बाद दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा. हालांकि उन्होंने बुमराह की गैरमौजूदगी भारत के लिए बड़ी समस्या बताया. तेज गेंदबाज बुमराह पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भारत की पांच मैच की टेस्ट श्रृंखला के दौरान गेंदबाजी में सबसे ज्यादा भार उठाया था. Shikhar Dhawan on Team India for Champions Trophy.
धवन ने मंगलवार को प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के कॉलम में लिखा, ‘‘मेरी चिंता यह है कि उन्हें जसप्रीत बुमराह की कमी खलेगी, इसमें कोई संदेह नहीं है कि उनकी कमी खलेगी और मुझे लगता है कि उन्हें इसका असर दिखेगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरे हिसाब से वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं और उनकी सटीकता को दोहराना मुश्किल है. वह बहुत शांत स्वभाव के हैं और इस तरह की बड़ी आईसीसी प्रतियोगिताओं में यह बहुत महत्वपूर्ण है.’’ हालांकि धवन ने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभमन गिल और हर्षित राणा का समर्थन किया.
उन्होंने कहा, ‘‘हर्षित राणा भी टीम में शामिल हो गए हैं और मुझे लगता है कि यह वाकई रोमांचक है – उन पर नजर रखें, मुझे लगता है कि वह टूर्नामेंट में धमाल मचा सकते हैं.’’ धवन ने कहा, ‘‘मुझे उनका रवैया पसंद है, वह एक मेहनती खिलाड़ी हैं और उन्हें किसी भी चीज से डर नहीं लगता. वह चुनौतियों को स्वीकार करते हैं और हमने इंग्लैंड श्रृंखला में देखा है कि वह फॉर्म में हैं. मुझे यकीन है कि वह इस अवसर का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे और अगर वह ऐसा करते हैं तो वह भारत के लिए एक्स फेक्टर साबित हो सकते हैं.’’
भारत- खिताब का सबसे बड़ा दावेदार
चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रखने वाले शिखर हाल के फॉर्म और टीम की ताकत को देखते हुए धवन भारत को खिताब का सबसे बड़ा दावेदार मानते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘भारत के लिए आशावादी होने के कई कारण हैं. उनके पास बहुत संतुलित टीम है, खासकर बल्ले से- अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है. शुभमन गिल के प्रदर्शन में बहुत निरंतरता है और उन्हें बड़ी भूमिका निभानी है. मुझे लगता है कि वह टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करेंगे. उनके साथ ही रोहित शर्मा ने फॉर्म हासिल कर लिया है, विराट कोहली भी हैं. वे एक बेहतरीन टीम हैं और उन्हें रोकना मुश्किल होगा.’’
धवन दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और मेजबान पाकिस्तान जैसी टीमों को भी नकार नहीं रहे हैं. भारत को पिछले टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी. धवन ने कहा, ‘‘मुझे इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका बहुत पसंद है. उन्होंने लगातार अच्छा क्रिकेट खेला है और उनके पास इतना बड़ा टूर्नामेंट जीतने के लिए सभी जरूरी चीजें हैं- अनुभव, मजबूती और कागिसो रबादा जैसा एक्स फेक्टर खिलाड़ी.’’
पाकिस्तान को घरेलू परिस्थितियों में हराना मुश्किल
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पाकिस्तान भी पसंद है. उन्हें घरेलू परिस्थितियों में हराना मुश्किल होगा और न्यूजीलैंड भी- जो हमेशा ही जीत के करीब रहते हैं.’’ पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका में हुई श्रृंखला में संघर्ष करना पड़ा लेकिन उनके पास कुछ बेहतरीन बल्लेबाज हैं. ट्रेविस हेड शानदार फॉर्म में हैं और मैं स्टीव स्मिथ को खेलते हुए देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं.’’
धवन टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं. उन्होंने 10 पारियों में 77.88 के औसत से 701 रन बनाए हैं जिसमें तीन शतक भी शामिल हैं. चैंपियन्स ट्रॉफी में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 125 रन है जो उन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था. धवन ने कहा, ‘‘आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी मेरे लिए बहुत मायने रखती है. हमने 2013 में जीत हासिल की और फिर 2017 में फाइनल में पहुंचे और दोनों बार मैं सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी रहा.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










