KKR vs RCB: बारिश ने बिगाड़ा खेल! अगर मैच रद्द हुआ तो क्या होंगे IPL के नियम

Updated:
विज्ञापन

Eden Garden Stadium

IPL 2025 KKR vs RCB: कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में बारिस का खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में अगर बारिश हुई तो आइए जानते हैं कि IPL के क्या नियम हैं?

विज्ञापन

IPL 2025 KKR vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होने वाला है. यह मैच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, जो कि भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. लेकिन इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है, जिसकी वजह से क्रिकेट फैंस की टेंशन बढ़ गई है. दरअसल, मौसम विभाग की तरफ से कोलकाता में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 90 फीसदी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि अगर मैच में बारिश हुई और RR vs RCB का मैच रद्द हुआ तो IPL के क्या नियम हैं.

क्या है IPL का नियम?

दरअसल, बारिश या किन्हीं कारणवश मैच पूरा नहीं हो पाता है, तो IPL में कुछ नियम हैं, जिनके तहत मैच का परिणाम निकाला जा सकता है. बारिश की वजह से अगर मैच शुरु नहीं हो पाता है, तो उसके लिए अतिरिक्त समय देने का प्रावधान है. आज का मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा और खत्म 11 बजे रात को होगा. लेकिन अगर बारिश हुई तो 1 घंटा का अतिरिक्त समय दिया जा सकता है. हालांकि, क्रिकेट फैंस नहीं चाहेंगे कि उनकी उम्मीदों पर बारिश पानी फेर दे.

यह भी पढ़ें- IPL 2025 KKR vs RCB: क्रिकेट फैंस की उम्मीदों पर फिरेगा पानी! ये बन रही बड़ी वजह

यह भी पढ़ें- IPL 2025: KKR और RCB के मैच से होगा 18वें सीजन का आगाज, मुकाबले से पहले जानें दोनों में से कौन-सी टीम दमदार?

ऐसी स्थिति में रद्द होगा मैच

इसके अलावा, T20 क्रिकेट में किसी भी मैच का नतीजा घोषित करने के लिए कम से कम 5-5 ओवर का मैच जरूर खेला जाता है. ऐसे में बारिश की वजह से कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच शुरू होने में देरी होती है, तो 5 ओवरों के खेल के लिए कट ऑफ टाइम 10 बजकर 56 मिनट तय हुआ है. इस समय तक हर हालत में खेल शुरू होना जरूरी है. इसके अलावा, अगर कट ऑफ टाइम के बाद भी मैच नहीं शुरू होता है, तो अतिरिक्त समय जो रात के 12 बजे तय है उसका इंतजार रहेगा. अगर इस वक्त तक भी मैच नहीं शुरु हो पाया तो मैच रद्द कर दिया जाएगा और दोनों टीमों में 1-1 पॉइंट बंटवारा कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- IPL 2025: बारिश के बाद भी KKR vs RCB मुकाबला नहीं होगा रद्द, ऐसे निकलेगा मैच का रिजल्ट

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola