50वां टेस्ट खेलने के लिए तरसा, अब कप्तान बनकर की वापसी, वेस्टइंडीज ने इस ऑलराउंडर को दी कमान
Roston Chase named new Test Captain of West Indies Cricket. Image: Windies Cricket/X
Roston Chase named new Test Captain of West Indies Cricket: किसी भी खिलाड़ी के लिए डेब्यू मैच खास होता है, लेकिन करियर में मैचों की संख्या भी उतनी ही मायने रखती है. वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोस्टन चेज को अपना 50वां टेस्ट खेलने के लिए दो साल तक इंतजार करना पड़ा. अब जब उनकी वापसी हुई तो सीधे कप्तान के तौर पर. चेज को वेस्टइंडीज का टेस्ट कप्तान बना दिया गया है, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे.
Roston Chase named new Test Captain of West Indies Cricket: किसी भी खिलाड़ी के लिए पहला मैच सबसे अहम होता है. डेब्यू मैच, जिसके लिए वह तरसता है. वर्षों की मेहनत, पसीना और समय लगाने के बाद उसे मौका मिलता है. इसके बाद वह निश्चित तौर पर अपने प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह बनाने का अथक प्रयास करता है. क्रिकेटर के जीवन में कई अहम पड़ाव आते हैं, जैसे पहला शतक, पहली हैट्रिक और भी न जाने कितने ही माइलस्टोन वह पाना चाहता है, लेकिन मैचों की संख्या भी मायने रखती है कि आपने अपने देश का कितने दिनों तक प्रतिनिधित्व किया है. वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोस्टन चेज के लिए ऐसा ही हुआ है, जब उन्हें अपना 50वां टेस्ट मैच खेलने के लिए 2 साल तक इंतजार करना पड़ा. हालांकि उनकी वापसी दमदार रही है, उन्होंने वेस्टइंडीज टीम में वापसी की, तो सीधे कप्तान के तौर पर.
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोस्टन चेस को टीम का नया टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया है. यह कप्तानी उनके करियर का 50वां टेस्ट मैच होगा. उनका पिछला यानी 49वां टेस्ट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में दो साल से भी पहले हुआ था. तब से अब तक वेस्टइंडीज ने 13 टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन चेस को मौका नहीं मिला था. चेस इससे पहले एक वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज की कप्तानी कर चुके हैं. टेस्ट कप्तान के रूप में उनकी पहली सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज होगी, जिसकी शुरुआत 25 जून को उनके होम ग्राउंड ब्रिजटाउन से होगी. बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वॉरिकन को उपकप्तान बनाया गया है. यह सीरीज वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत होगी.
Roston Chase has been appointed the new West Indies Test captain.
— Windies Cricket (@windiescricket) May 16, 2025
The appointment was unanimously approved by the CWI Board of Directors during its meeting held today, May 16, 2025.
Congratulations Roston – WI are rallying behind you!🌴🏏 pic.twitter.com/xfCRfc7A34
क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने बताया कि चेस का चयन छह खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में से किया गया, जिसमें एक विस्तृत मूल्यांकन प्रक्रिया शामिल थी, जिसमें नेतृत्व शैली, व्यवहार और भूमिका के लिए उपयुक्तता जांचने के लिए साइकोमेट्रिक परीक्षण भी किया गया. अन्य उम्मीदवारों में जॉन कैंपबेल, टेवन इमलाच, जोशुआ डा सिल्वा, जस्टिन ग्रीव्स और वॉरिकन शामिल थे. वाइट-बॉल प्रारूपों में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने खुद को टेस्ट कप्तानी की दौड़ से बाहर कर लिया ताकि वे सीमित ओवरों में अपनी नेतृत्व भूमिकाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकें.
रोस्टन चेस का कैरियर
33 वर्षीय रोस्टन चेस ने क्रैग ब्रैथवेट की जगह ली है, जिन्होंने मार्च 2025 में टेस्ट टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था. चेस ने अब तक 2265 रन 26.33 की औसत से बनाए हैं, जिसमें पांच शतक शामिल हैं. साथ ही, उन्होंने अपनी ऑफस्पिन से 85 विकेट 46.00 की औसत से लिए हैं. कप्तान बनने के बाद उनकी पहली चुनौती अपने गिरते बल्लेबाज़ी आंकड़ों को सुधारना होगी. उन्होंने 2016 में भारत के खिलाफ जमैका टेस्ट में शतक जमाकर अपने दूसरे टेस्ट में ही अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था और शुरुआती 10 टेस्ट में दो और शतक लगाते हुए 48.53 की औसत से रन बनाए थे. हालांकि, इसके बाद उनके प्रदर्शन में गिरावट आई है. अब कप्तान के तौर पर वापसी कर रहे चेस को वेस्टइंडीज क्रिकेट को ऊपर उठाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी.
From Christ Church, Barbados 🇧🇧, emerges a leader defined not by noise—but by nobility.
— Windies Cricket (@windiescricket) May 16, 2025
Now, the gentle giant steps forward as the new captain of the West Indies Test team—a man forged in pressure, yet always cooled by calm conviction.
Congrats Roston Chase! 👏🏽👏🏽 pic.twitter.com/8O567AfLGz
विंडीज क्रिकेट ने चेस के नेतृत्व पर जताई उम्मीद
CWI अध्यक्ष किशोर शैलो ने कहा, “यह चयन प्रक्रिया अब तक की सबसे व्यापक और दूरदर्शी रही है. जिस प्रोफेशनलिज्म, निष्पक्षता और रणनीतिक सोच के साथ यह निर्णय लिया गया, वह वेस्टइंडीज क्रिकेट में नेतृत्व चयन की एक नई मिसाल है.” वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डैरेन सैमी ने कहा, “मैं इस नियुक्ति का पूरी तरह समर्थन करता हूं. हमारे नए कप्तान को टीम में सम्मान प्राप्त है, वह इस भूमिका की जिम्मेदारी को समझते हैं और उनमें वह नेतृत्व क्षमता है जिसकी हमें जरूरत है. मैं सभी फैन्स से आग्रह करता हूं कि वे उनका पूरा समर्थन करें. हम एक नई शुरुआत की ओर बढ़ रहे हैं.”
‘इससे आगे का…’, ऐतिहासिक 90.23 मीटर भाला फेंकने के बाद बोले नीरज चोपड़ा
एथलीट नीरज चोपड़ा ने वह पूरा किया, जिसे विराट, सानिया, द्रविड़ और सुनील छेत्री ने अधूरा छोड़ा था
इस धाकड़ बल्लेबाज को मिला इंग्लैंड के खिलाफ मौका, इरफान पठान ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अनन्त नारायण शुक्ल
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.
अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.
इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.
अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.
अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.
तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










