आखिरी टेस्ट में Rohit Sharma हुए बाहर, जानें अब तक कैसा रहा उनका कप्तानी वाला सफर

Updated:
विज्ञापन

Rohit Sharma during 3rd test against NZ in Mumbai. Image Credit: PTI

Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में न खेलने का फैसला किया है. जाने उनकी कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन कैसा रहा.

विज्ञापन

Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. अंतिम टेस्ट मैच में भारत ने अपने कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया है. उनकी जगह जसप्रीत बुमराह को भारतीय टीम का नेतृत्व दिया गया है. रोहित को टीम से बाहर करने का कारण उनकी लगातार विफल रहने वाली पारियां रही हैं. इसके साथ ही उनकी कप्तानी में भारत ने लगातार कई मैच गंवाए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप के बाद ऑस्ट्रेलिया में भी भारत ने उनकी अगुवाई में दो मैच गंवा दिए हैं. 

रोहित शर्मा का बैटिंग परफॉर्मेंस पिछले 8 मैचों में बेहद बुरा रहा है. उन्होंने पिछले 8 मैचों की 15 पारियों में केवल 10.93 की औसत से 164 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया में भी उन्होंने तीन टेस्ट की पांच पारियों में केवल 31 रन बनाए. उनकी खराब फॉर्म का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने एक बार भी 10 रन का आंकड़ा नहीं पार किया. वे इस दौरे पर 3, 6, 10, 3 और 9 रन का स्कोर किया है. लेकिन उनकी कप्तानी में पिछले कुछ समय में भारत का प्रदर्शन बेहद बुरा रहा.

रोहित की कप्तानी भी भारत को रास नहीं आई 

रोहित शर्मा ने 24 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की अगुवाई की है. जिसमें इंडिया ने 12 जीत, 9 हार और 3 ड्रॉ हासिल किए हैं. उनका जीत प्रतिशत 50% है जो 10 या उससे ज्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी करने वाले दूसरे भारतीय कप्तानों से बेहतर है.

लेकिन रोहित का विदेशी टेस्ट मैचों में रिकॉर्ड उतना बढ़िया नहीं रहा है. उनकी कप्तानी में  भारत ने 8 मैचों में से केवल 2 जीते हैं, 2 ड्रा किए हैं और 4 हारे हैं. जो घरेलू परिस्थितियों से बाहर खेलते समय उनके नेतृत्व पर बड़े प्रश्न खड़े करता है. रोहित की कप्तानी में भारत ने लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल भी गंवाया था.

रोहित की टेस्ट कप्तानी का सबसे बढ़िया समय तब आया जब भारत ने 2024 की शुरुआत में घरेलू सीरीज में इंग्लैंड को 4-1 से हराया. इस जीत ने भारतीय धरती पर उनकी नेतृत्व क्षमता को और मजबूत किया. इसके बाद रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में भारत को जीत दिलाई.

इसी साल  रोहित की कप्तानी का शायद सबसे खराब दौर भी आया, जब भारत को न्यूजीलैंड ने अपने घर में क्लीन स्वीप करते हुए 3-0 से हरा दिया. यह 12 साल में भारत की पहली घरेलू हार थी, जो रोहित की कप्तानी के लिए बहुत बड़ा झटका था.

अंतिम टेस्ट मैच से पहले मिल गया था इशारा

मेलबर्न टेस्ट के बाद ड्रेसिंग रूम में कोच गौतम गंभीर ने काफी सख्त लहजे में बात की थी. हालांकि उन्होंने बाद में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि रोहित शर्मा से केवल सामान्य बातचीत हुई. इसी के बाद रोहित शर्मा के आखिरी टेस्ट से बाहर होने की अटकलें लगाई जा रही थीं. सिडनी टेस्ट से पहले रोहित ने अभ्यास सत्र में भी कुछ खास तैयारी नहीं की थी. तभी यह अनुमान लगाया जाने लगा था, कि रोहित अगले टेस्ट में नहीं खेलने वाले हैं. अंतिम टेस्ट में उन्होंने खुद बाहर होकर तमाम अफवाहों को पुष्ट कर दिया है.

Rohit Sharma ने खुद…, आखिरी टेस्ट में रोहित के न खेलने पर बुमराह का बड़ा बयान

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola