रोहित के बाद विराट के भविष्य पर सवाल, ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद हो सकता है बड़ा फैसला

Updated:
विज्ञापन

IND vs Aus : Rohit Sharma and Virat Kohli

IND vs AUS: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अंतिम टेस्ट में बाहर रहने के बाद यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल लिया है. उनके बाद चयनकर्ता विराट कोहली (Virat Kohli) से उनके भविष्य को लेकर भी चर्चा करने वाले हैं.

विज्ञापन

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीन मैचों में कप्तान रोहित शर्मा की बेहद खराब परफॉर्मेंस के बाद आखिरी टेस्ट मैच में उन्होंने ‘आराम’ लेने का फैसला किया. सिडनी टेस्ट में टॉस के लिए जसप्रीत बुमराह उतरे और उन्होंने कहा कि रोहित ने खुद ही नहीं खेलने का फैसला किया है. भारत ने पांचवें मैच में जीत दर्ज करने के लिए उनकी जगर शुभमन गिल को मौका देने का फैसला किया. लेकिन इसी सीरीज में विराट कोहली का प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. अब खबर आ रही है उनके भविष्य के बारे में भी जल्द फैसला लिया जा सकता है. 

रोहित शर्मा ने तीन मैचों में केवल 31 रन बनाए. यह उनके कैरियर का सबसे बुरा दौर है. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार पूरी संभावना है कि 37 वर्षीय रोहित शर्मा ने भारत के लिए सफेद कपड़ों में अपना आखिरी मैच खेल लिया है. टेस्ट मैचों में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे रोहित ऑस्ट्रेलिया दौरे से आगे चयनकर्ताओं की योजना का हिस्सा नहीं हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि दाएं हाथ के बल्लेबाज को इस बारे में बता दिया गया है. यह भी संभावना है कि रोहित शर्मा टेस्ट टीम में वापसी नहीं करेंगे, भले ही भारत जून 2025 में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाने वाले WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब हो जाए.

ऑस्ट्रलिया सीरीज के बाद बैठक में होगा फैसला

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, चयनकर्ता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज समाप्त होने के बाद विराट कोहली के साथ उनके भविष्य को लेकर चर्चा करने वाले हैं. हालांकि रवींद्र जडेजा के भी टीम से बाहर करने के बारे में आवाज उठने लगी थी. लेकिन टीम इंडिया बदलाव के दौर में हैं ऐसे में उनकी उपस्थिति महत्वपूर्ण है. भारतीय टीम के चयनकर्ताओं की चैंपियंस ट्रॉफी के बारे में भी चर्चा होने वाली है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के खत्म होने के बाद यह बैठक होने की उम्मीद है, जब पूरी टीम भारत लौटेगी.

वो आखिरी गेंद का सिनेमा, बुमराह ने पहले ‘बालक’ कोंस्टास को आंख दिखाई फिर ख्वाजा को भेजा पवेलियन, सेलीब्रेशन Video

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में संघर्ष करते रहे विराट

इसी सीरीज में विराट कोहली ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 100 रन बनाकर वापसी के संकेत दिए थे, लेकिन अन्य मैचों में उनका बल्ला फिर खामोश हो गया. पांच मैचों की 8 पारियों उन्होंने 26 के औसत से 184 रन बनाए हैं. सिडनी टेस्ट में दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर उसी तरह आउट हुए, जब उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी गई गेंद का पीछा किया. कोहली सिर्फ 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली के सभी सात आउट एक जैसे रहे हैं, क्योंकि वे बार-बार वाइड गेंदों का पीछा करते हुए आउट हुए हैं.

Virat के क्रिकेट में 2025 अभी नहीं आया! फिर एक बार उसी तरह आउट हुए, देखें Video 

अद्भुत! बुमराह ने रचा नया इतिहास, 53 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ मचाई सनसनी

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola