Virat के क्रिकेट में 2025 अभी नहीं आया! फिर एक बार उसी तरह आउट हुए, देखें Video

Virat Kohli
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें टेस्ट की पहली पारी में विराट कोहली एक बार फिर विकेट के पीछे कैच आउट हो गए. Virat Kohli Dismissal
IND vs AUS: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच खेल रही है. 2024 में उनका टेस्ट कैरियर काफी हिचकोले खाता रहा. लेकिन एक बार फिर उन्होंने निराश किया. भारत के 17 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद उतरे कोहली को इस मैच में दूसरी ही गेंद पर जीवनदान मिल गया. वे इसे बहुत आगे नहीं बढ़ा पाए और 17 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन उनके आउट होने का पैटर्न कुछ ऐसा लगा कि उनके लिए साल 2025 आया ही नहीं है. वे एक बार फिर विकेट के पीछे कैच आउट हो गए.
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली इस मैच में काफी धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी कर रहे थे. पहले शुभमन गिल के साथ 40 रन की साझेदारी की, फिर ऋषभ पंत के साथ 15 रन की जोड़े. अपनी 17 रन की पारी के लिए उन्होंने 69 गेंदें खेली और उसमें एक भी बाउंड्री नहीं आई. उन्होंने संभवतः अपने कैरियर की सबसे धीमी पारी खेली. लेकिन उनकी कमजोरी इस मैच में भी उजागर हो गई. स्कॉट बोलैंड की गेंद बाहर निकलती गेंद पर विराट ने फिर अपना बैट अड़ा दिया. इस सीरीज में 5 मैचों की 8 पारियों में 7 बार विकेट के पीछे आउट हुए हैं. यहां तक कि अपने पसंदीदा शॉट्स कवर ड्राइव पर भी विराट आउट हो जा रहे हैं.
विराट का बीजीटी में बुरा प्रदर्शन
इस सीरीज में विराट ने पर्थ टेस्ट में शतक लगाकर शानदार आगाज किया था. लेकिन उसके बाद उनका बल्ला पूरी खामोश हो गया. पांच मैचों की 8 पारियों उन्होंने 26 के औसत से 184 रन बनाए हैं. पर्थ टेस्ट में लगाए गए उनके शतक को छोड़ दें तो वे 7 पारियों में केवल 84 रन बना पाए हैं. विराट से नए साल पर इस मैच में जबरदस्त पारी की उम्मीद थी, लेकिन वे फिर नाकाम रहे.
आखिरी टेस्ट में जीत की जरूरत होगी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह को कप्तानी करने का मौका मिला. रोहित शर्मा ने अपनी विफल पारियों के बाद स्वयं निर्णय लेते हुए अंतिम टेस्ट से बाहर रहने का फैसला किया है. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया दो मैचों में जीत दर्ज कर 2-1 से आगे. भारत को अंतिम टेस्ट मैच में सीरीज में बराबरी करने के लिए जीत की जरूरत होगी. इसके साथ ही उसे WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भी अंतिंम टेस्ट में कंगारू टीम को परास्त करना होगा.
Rohit Sharma ने जो आज किया है…, कप्तान की तारीफ में इरफान पठान ने कही दिल जीतने वाली बात
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




