अश्विन ने भारत की जीत पर हारिस रऊफ को बोला थैंक्यू, जानें किस बात पर दिग्गज ने लिए मजे

Updated:
विज्ञापन

IND vs PAK एशिया कप 2025 फाइनल के दौरान हारिस रऊफ. फोटो- सोशल मीडिया.

R Ashwin on India's Asia Cup 2025 win: भारत की एशिया कप 2025 फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ जीत पर रविचंद्रन अश्विन ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने टीम इंडिया की जीत में तिलक वर्मा की पारी को शानदार बताया और साथ ही हारिस रऊफ को थैंक्यू भी बोला .

विज्ञापन

R Ashwin on India’s Asia Cup 2025 win: एशिया कप 2025 फाइनल में भारत ने तिलक वर्मा के शानदार 69 रनों की बदौलत पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया. इस जीत के साथ भारत ने इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ 3-0 का स्कोरकार्ड बनाया. टीम इंडिया की जीत में खिलाड़ियों की आक्रामकता अलग ही स्तर पर देखने को मिली. लेकिन दबाव में भी भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया. विशेषकर तिलक वर्मा ने, जिन्होंने 20/3 से भारत को 150/5 तक पहुंचाकर ट्रॉफी दिलाई. रविचंद्रन अश्विन ने तिलक वर्मा की नाबाद 69 रनों की संयमित पारी की जमकर तारीफ की, साथ ही उन्होंने हारिस रऊफ को थैंक्यू भी कर दिया.  

रविवार को दुबई में खेले गए फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को पाँच विकेट से हराकर 147 रनों का लक्ष्य हासिल किया. मैच के दौरान भारत एक समय 20/3 पर संकट में था, लेकिन तिलक वर्मा की नाबाद पारी ने टीम को जीत दिलाई. भारत के स्पिनरों कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने पाकिस्तान की मज़बूत शुरुआत के बावजूद उसे सीमित करने में अहम भूमिका निभाई. अश्विन ने कहा, “तिलक वर्मा ने पूरा शो चुरा लिया. उन्होंने दिखाया कि उनमें दबाव झेलने का साहस है. शानदार पारी. भारत मुश्किल स्थिति में था, लेकिन थैंक्स टू हरिस रऊफ, हमने मैच आसानी से जीत लिया.”

उन्होंने आगे कहा,  “तिलक वर्मा ने दबाव को झेला. उन्होंने स्पिन को बेहतरीन तरीके से खेला. स्वीप खेले, सीधे शॉट लगाए. उन्होंने समझ लिया था कि विकेट पर बाउंस थोड़ा धीमा है और स्क्वायर खेलने लगे. लोग सोचते हैं कि रऊफ पर लगाया गया छक्का आसान था, लेकिन गेंद की लाइन पकड़ना और उसे मारना बहुत मुश्किल है.”

हारिस रऊफ के भद्दे इशारों ने भारत को दिलाया जोश

हारिस रऊफ ने अपने भद्दे इशारों और अपमानजनक कमेंट से खेल का माहौल बिगाड़ दिया था. भारत के खिलाफ सुपर 4 मैचों में उन्होंने 6-0 और प्लेन गिरने वाले इशारे किए, इसके लिए उन पर आईसीसी की ओर से अर्थिक दंड भी लगाया गया. लेकिन फाइनल में भी उनकी आदतें नहीं सुधरीं. वे फाइनल में पाकिस्तान के सबसे महंगे बॉलर रहे. टीम इंडिया ने उनको निशाना बनाते हुए, कमजोर गेंदों को पूरा निशाना बनाया. उनके ही आखिरी ओवर में तिलक वर्मा ने छ्क्का लगाया और रिंकू सिंह ने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई. वहीं यह जीत सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम की बड़ी उपलब्धि रही. 

ये भी पढ़ें:-

इस दिन फिर होने वाली है IND vs PAK भिड़ंत, जानें कब और कहां देख पाएंगे यह महामुकाबला

इरफान पठान ने चुने एशिया कप 2025 में भारत के टॉप 5 खिलाड़ी, अभिषेक-कुलदीप के साथ इनको दी जगह

नेपाल ने किया वेस्टइंडीज का बंटाधार, टी20I सीरीज हराकर रच दिया इतिहास, इस कप्तान के कारनामे से विश्व क्रिकेट हैरान

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola