PM Modi Cricket Diplomacy: पीएम मोदी का क्रिकेट डिप्लोमेसी, 1996 विश्व कप हीरोज से खास बातचीत

PM Modi Sri Lanka Visit
PM Modi Cricket Diplomacy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का श्रीलंका दौरा कई मायनों में यादगार रहा. दौरे का आखिरी दिन पीएम मोदी ने 1996 वर्ल्ड कप विजेता टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी के साथ श्रीलंकाई दिग्गज क्रिकेटरों ने पुराने दिनों को याद किया. विश्वविजयी टीम के खिलाड़ियों ने अपने देशों में आए संकट को लेकर भी बात की. उन्होंने पीएम मोदी से आर्थिक संकट के दौर में श्रीलंका की मदद करने के लिए आभार भी जताया.
PM Modi Cricket Diplomacy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका दौरे में 1996 विश्व कप विजेता टीम के सदस्यों, जैसे सनथ जयसूर्या, चामिंडा वास, अरविंदा डी सिल्वा, मार्वन अटापट्टू, रवींद्र पुष्पकुमार, उपुल चंदना, कुमार धर्मसेना और रोमेश कालुविथराना सहित दिग्गज श्रीलंकाई क्रिकेटरों के साथ एक विशेष बैठक की. इस दौरान पीएम मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे भारत की 1983 विश्व कप जीत और श्रीलंका की 1996 की जीत ने वैश्विक क्रिकेट परिदृश्य में परिवर्तनकारी भूमिका निभाई.
सनथ जयसूर्या ने श्रीलंका को मदद करने के लिए पीएम मोदी का जताया आभार
पीएम मोदी के साथ बातचीत में श्रीलंकाई क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने कहा, “जब श्रीलंका में अशांति थी, समस्याएं थीं, तो आपने और भारत सरकार ने हमारी बहुत मदद की. श्रीलंका की मदद करने के लिए हम हमेशा आपके आभारी हैं.” जयसूर्या ने जाफना में क्रिकेट स्टेडियम बनाने में मदद की गुहार लगाते हुए कहा, “श्रीलंका के कोच के तौर पर, इस समय हम जाफना को छोड़कर पूरे श्रीलंका में खेलते हैं. अगर भारत जाफना में अंतरराष्ट्रीय मैदान लाने में हमारी मदद कर सकता है, तो जाफना के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों के लोगों के लिए यह बहुत बड़ी मदद होगी. मेरी एक छोटी सी विनती है, अगर ऐसा किया जा सकता है?”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










