MS Dhoni: रांची आकर ये काम करना चाहते हैं एमएस धोनी, Video में देखें माही ने क्या बताया?

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 25 May 2025 8:58 PM

विज्ञापन

MS Dhoni IPL 2025

MS Dhoni: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर 25 मई रविवार को समाप्त हो गया. अपने आखिरी मुकाबले में CSK ने गुजरात टाइटंस को 83 रन से रौंद डाला. केवल 4 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में सबसे आखिरी स्थान पर रहते हुए मौजूदा सीजन से चेन्नई की विदाई हो गई. आखिरी मुकाबला खेलने के साथ ही कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल करियर को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया. सोशल मीडिया में कयास लगने लगे थे कि एमएस धोनी ने अपना आखिरी आईपीएल मैच खेल लिया. लेकिन धोनी तो ठहरे धोनी. आखिरी समय तक पत्ता नहीं खोलते हैं. इस बार भी उन्होंने अपने रिटायरमेंट को लेकर सस्पेंस कायम रखा.

विज्ञापन

MS Dhoni: गुजरात टाइटंस को 83 रन से हराने के बाद जब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से उनके रिटायरमेंट को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने सीधा उत्तर नहीं दिया, बल्कि सस्पेंस कायम रखा. इस दौरान उन्होंने बातचीत में ये बताया कि आने वाले दिनों में वे कहां अपना समय गुजारना चाहते हैं और उनकी योजना क्या है? धोनी ने भविष्य के सवाल पर कहा, वे फिलहाल अपने गृह नगर रांची लौटेंगे और बाइक राइड का आनंद उठाएंगे.

आईपीएल रिटायरमेंट पर क्या बोले धोनी?

महेंद्र सिंह धोनी ने रिटायरमेंट के सवाल पर कहा, “मेरे पास फैसला करने के लिए 4 से 5 महीने हैं. अगर खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के आधार पर संन्यास लेने लगे तो कई तो 22 साल की उम्र में ही संन्यास ले लेंगे.” धोनी ने आगे कहा, “जरूरी है कि आप कितने फिट हैं और टीम के लिए कितना योगदान दे सकते हैं. टीम को आपकी जरूरत कितनी है. मेरे पास सोचने के लिए काफी समय है. फिलहाल मैं रांची लौटूंगा. काफी लंबे समय से घर नहीं गया हू्ं. बाइक राइड का आनंद उठाएंगा. फिर फैसला करूंगा.”

कैसा रहा एमएस धोनी के आईपीएल 2025?

महेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल 2025 एक कप्तान और खिलाड़ी के रूप में बहुत अच्छा नहीं रहा. उनकी कप्तानी में टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा. हालांकि आखिरी मुकाबले में जिस तरह से चेन्नई को 83 रनों की धमाकेदार जीत मिली है, हार के गम को भूला दिया. एक बल्लेबाज के रूप में धोनी ने 14 मैचों की 13 पारियों में 196 रन बनाए. जिसमें उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 30 रन रहा है. धोनी के बल्ले से 12 चौके और 12 छक्के निकले.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola