‘वह क्रीज पर रहता है, तो…’ कोहली के लिए RCB डायरेक्टर ने याद दिलाई 2018 इंग्लैंड सीरीज की बात

Updated:
विज्ञापन

IPL 2025: RCB Director Mo Bobat on Virat Kohli. Image: PTI

RCB Director on Virat Kohli: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद विराट कोहली 17 मई को केकेआर के खिलाफ RCB के लिए अपना 264वां मैच खेलेंगे. रिटायरमेंट के बाद भी विराट के खेल और प्रतिद्वंद्विता में कोई कमी नहीं आई है, उन्होंने इस सीजन 11 मैचों में 505 रन बनाए हैं.टीम डायरेक्टर मो बोबाट ने कहा कि विराट पूरी तरह से आईपीएल 2024 में RCB की सफलता के लिए समर्पित हैं. उन्होंने कोहली के बारे में 2018 के इंग्लैंड सीरीज की बात याद दिलाई.

विज्ञापन

RCB Director on Virat Kohli: विराट कोहली 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद पहली बार क्रिकेट मैदान पर उतरेंगे. केकेआर के खिलाफ अपनी आईपीएल टीम आरसीबी के लिए 264वें मैच में शनिवार, 17 मई को खेलेंगे. विराट की मैदान पर उपस्थिति मात्र ही विरोधी खेमे में तहलका मचाने के लिए काफी होती है. रिटायरमेंट के बाद भी विराट की प्रतिद्वंद्विता में कोई कमी नहीं आई है, खासकर अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से. उन्होंने इस सीजन अब तक 11 मैचों में शानदार खेल दिखाते हुए अब तक 505 रन बनाए हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के टीम डायरेक्टर मो बोबाट ने शुक्रवार को बेंगलुरु में पुष्टि की कि विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद भी आईपीएल 2024 में पूरी तरह से केंद्रित और प्रतिस्पर्धी बने हुए हैं. 

कोहली ने टेस्ट करियर में 123 मैचों में 9230 रन बनाए, जिसमें 30 शतक शामिल हैं. बोबाट ने एक प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोहली के मौजूदा आईपीएल सीजन के रवैये पर बात की और उनकी RCB के लिए प्रतिबद्धता को रेखांकित किया. बोबाट ने कहा, “विराट हमेशा की तरह अपने काम में लगे हुए हैं. लोग उन पर पहले से ही बहुत ध्यान देते हैं और वह नहीं चाहते कि और ध्यान उन पर जाए. वह इस साल RCB के साथ हम क्या हासिल कर सकते हैं, इसे लेकर काफी महत्वाकांक्षी हैं और पूरी तरह से उसी पर फोकस किए हुए हैं.” 

विराट ने जो हासिल किया, उस पर गर्व है

टीम डायरेक्टर ने कोहली के टेस्ट करियर और भारतीय क्रिकेट पर उनके प्रभाव की तारीफ की. उन्होंने कहा, “उन्हें भारतीय टेस्ट खिलाड़ी के रूप में जो कुछ भी हासिल किया है, उस पर बेहद गर्व होना चाहिए. RCB को बतौर फ्रेंचाइजी अपने सभी भारतीय खिलाड़ियों पर गर्व है, लेकिन खासकर विराट पर. 120 से ज्यादा टेस्ट खेलना और करीब 10,000 रन बनाना कोई मामूली बात नहीं है. कप्तान के रूप में भी उनका करीब 60% जीत का रिकॉर्ड शानदार रहा है, यह एक बड़ी उपलब्धि है.” 

विराट वह बल्लेबाज जिससे सब डरते थे

बोबाट ने बताया कि उन्होंने 2018 में इंग्लैंड की कोचिंग व्यवस्था में रहते हुए कोहली के खिलाफ काम किया है. “वह ऐसा बल्लेबाज था जिसे आप हमेशा जल्दी आउट करना चाहते थे. अगर वह क्रीज पर होता या आने वाला होता, तो डर बना रहता था.” उन्होंने 2018 की इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को याद करते हुए कहा, “मेरी सबसे बेहतरीन क्रिकेटिंग यादों में वह सीरीज शामिल है. खासकर एजबेस्टन टेस्ट, जह��ं जिमी एंडरसन और विराट आमने-सामने थे, जैसे दो ग्लैडिएटर्स. जिमी ने लगातार नौ ओवर फेंके थे. ये दो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी थे जो अपनी कला दिखा रहे थे. विराट ऐसे ही खास और प्रेरणादायक पलों के लिए जाने जाते हैं.”

उन्होंने कहा कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस हफ्ते जब फैंस विराट को देखेंगे तो उन्हें भरपूर प्यार मिलेगा. बोबाट ने कहा, “हम सब पहले की तरह काम कर रहे हैं. विराट ने बीते कुछ हफ्तों में हममें से कुछ लोगों से बात की है, लेकिन वह जानते हैं कि उन्हें क्या करना है.” 

RCB vs KKR दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी

आरसीबी और केकेआर आईपीएल 2025 के स्थगित होन के बाद दोबरा शुरू हो रही लीग के पहले मैच में भिड़ेंगे. यह आईपीएल के 18वें सीजन का 58वां मैच होगा. दोनों ही टीमों के लिए यह मैच काफी अहम होगा. जहां केकेआर के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के लिए एकमात्र जीत ही रास्ता है, वहीं आरसीबी को एक जीत प्लेऑफ में पहुंचा देगी. जहां केकेआर के 12 मैचों में 5 जीत और 6 हार के साथ 11 पॉइंट्स के साथ 6वें स्थान पर है, वहीं आरसीबी 11 मैचों में 8 जीत के साथ 16 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है. यह मैच शनिवार, 17 मई को शाम 7.30 बजे शुरू होगा. 

50वां टेस्ट खेलने के लिए तरसा, अब कप्तान बनकर की वापसी, वेस्टइंडीज ने इस ऑलराउंडर को दी कमान

‘इससे आगे का…’, ऐतिहासिक 90.23 मीटर भाला फेंकने के बाद बोले नीरज चोपड़ा

एथलीट नीरज चोपड़ा ने वह पूरा किया, जिसे विराट, सानिया, द्रविड़ और सुनील छेत्री ने अधूरा छोड़ा था

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola