20 साल हो गए मुझे यहां…" विराट कोहली का पंजाबी बैंटर वायरल, हरप्रीत बरार रह गए शांत, देखें वीडियो

Published by :Ayush Raj Dwivedi
Published at :21 Apr 2025 12:34 PM (IST)
विज्ञापन
Virat Kohli

RCB vs PBKS: Virat Kohli

Virat Kohli: विराट कोहली का हरप्रीत बरार से पंजाबी में मजेदार बैंटर सोशल मीडिया पर हुआ वायरल. मैच के दौरान कोहली बोले "20 साल हो गए मुझे यहां", हरप्रीत को दी मजाकिया चेतावनी.

विज्ञापन

Virat Kohli: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) के मुकाबले में विराट कोहली ने एक बार फिर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 54 गेंदों में नाबाद 73 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का भी लगाय. अपनी इस लाजवाब बल्लेबाजी के साथ-साथ विराट मैदान पर अपने चिर-परिचित एग्रेसिव अंदाज में भी नजर आए.

मैच के दौरान एक मजेदार वाकया तब हुआ जब पंजाब के गेंदबाज हरप्रीत बरार गेंदबाजी कर रहे थे. कोहली और बरार के बीच हल्की-फुल्की पंजाबी में बातचीत कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

बीच मैदान पर क्या बोले विराट?

विराट कोहली ने हरप्रीत बरार से पंजाबी में कहा “मुझे 20 साल हो गए हैं यहां. मैं तुम्हारे कोच को भी जानता हूं. अब लगता है तुम्हारा हाथ सही हो गया है, तो तेज गेंद फेंक कर स्टंप उड़ा देगा.”

हालांकि यह मजाकिया लहजे में कही गई बात थी, लेकिन कोहली के अंदाज को देखकर पहली नजर में लग सकता था कि वह गुस्से में हैं. हरप्रीत बरार ने विराट की इस बात पर मुस्कुराते हुए प्रतिक्रिया दी और बगैर किसी बहस के वापस बॉलिंग की तैयारी करने लगे. फैंस को यह पल काफी पसंद आया और सोशल मीडिया पर इसे जमकर शेयर किया जा रहा है. विराट का यह पंजाबी स्टाइल और मैदान पर उनका जोशीला एटीट्यूड एक बार फिर लोगों के दिल जीत रहा है.

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola