आईपीएल इतिहास में सुनील नरेन का ‘दोहरा शतक’, हासिल किया ऐसा मुकाम, जिसके लिए तरस गए बड़े-बड़े नाम

Updated:
विज्ञापन

Sunil Narine Record wicket in IPL for KKR. Image: KKR/X

IPL Record Sunil Narine: आईपीएल में खिलाड़ी टीमें बदलते हैं, लेकिन नरेन ने केकेआर के साथ अपनी पहचान बनाई. नरेन शुरुआत से ही केकेआर का हिस्सा रहे हैं, जबकि टीम के कई कप्तान बदले. यह उनके लंबे और सफल करियर का एक और बड़ा मील का पत्थर है. अब सुनील नरेन ने आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए केकेआर के लिए एक खास उपलब्धि हासिल की है. वह ऐसा करने वाले फ्रेंचाइजी के साथ ही आईपीएल में पहले खिलाड़ी बने.

विज्ञापन

IPL Record Sunil Narine: किसी भी टीम के लिए कई खिलाड़ी आते हैं चले जाते हैं. आईपीएल में हर बार मेगा नीलामी के बाद खिलाड़ी एक टीम छोड़कर दूसरे टीम का हिस्सा बन जाते हैं, लेकिन लंबे समय तक कोई खिलाड़ी एक ही फ्रैंचाइजी के लिए खेले तो यह काफी बड़ी बात होती है. वैसा ही कुछ सुनील नरेन ने किया, केकेआर के कई कप्तान बदले, लेकिन वे शुरुआत से ही उसका हिस्सा हैं. अब उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया है. ईडन गार्डन्स में खेले गए आईपीएल 2025 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेलते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की. नरेन ने KKR के लिए 200 विकेट पूरे कर लिए, ऐसा करने वाले वे फ्रेंचाइजी के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

नरेन ने इस मुकाबले में चार ओवर में 30 रन देकर एक विकेट (कामिंडु मेंडिस) झटका. 2012 में डेब्यू करने के बाद से उन्होंने KKR के लिए 189 मैचों में 24.14 की औसत से 200 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/19 रहा है, जो उनका इकलौता पांच विकेट हॉल है. इसके अलावा उन्होंने आठ बार चार विकेट भी झटके हैं. उन्होंने आईपीएल में 182 विकेट तो चैंपियंस लीग में कुल 18 विकेट के साथ अपने विकेटों की कुल संख्या 200 पहुंचा दी है. Sunil Narine 200 Wicket Record for KKR.

इसके साथ ही आईपीएल के इतिहास में सुनील नरेन चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. वहीं, एक ही टीम के लिए T20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में नरेन अब दूसरे स्थान पर हैं, उनसे आगे केवल समित पटेल हैं, जिन्होंने नॉटिंघमशायर के लिए 208 विकेट लिए हैं. क्रिस वुड भी इस लिस्ट में तेजी से ऊपर चढ़ रहे हैं. तीसरे नंबर पर काबिज हैम्पशायर के इस गेंदबाज ने अब तक 199 विकेट झटके हैं और जल्द ही 200 क्लब में शामिल हो सकते हैं. वहीं, टी20 के दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा 195 विकेट के साथ इस सूची में चौथे स्थान पर हैं. ग्लॉस्टरशायर के डेविड पेन ने भी लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और 193 विकेट अपने नाम किए हैं, जिससे वो पांचवें नंबर पर इस एलीट लिस्ट का हिस्सा बने हुए हैं. Most Wicket for a franchise in T20s.

टी20 में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

समित पटेल (नॉटिंघमशायर) – 208 विकेट

सुनील नरेन (केकेआर) – 200 विकेट

क्रिस वुड (हैम्पशायर) – 199 विकेट

लसिथ मलिंगा (मुंबई इंडियंस) – 195 विकेट

डेविड पेन (ग्लॉस्टरशायर) – 193 विकेट

IPL 2025 KKR vs SRH मैच का हाल

टॉस जीतकर SRH ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया. शुरुआत में यह फैसला सही साबित हुआ जब उन्होंने क्विंटन डी कॉक और खुद सुनील नरेन को सस्ते में आउट कर दिया और KKR का स्कोर 16/2 कर दिया. हालांकि इसके बाद अजिंक्य रहाणे (27 गेंदों में 38 रन) और युवा बल्लेबाज़ अंगक्रिश रघुवंशी (32 गेंदों में 50 रन) ने शानदार वापसी कराई. हालांकि इसके बाद में वेंकटेश अय्यर (29 गेंदों में 60 रन) और रिंकू सिंह (17 गेंदों में नाबाद 32 रन) ने पांचवें विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी करते हुए KKR को 20 ओवर में 200/6 के मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया. SRH की ओर से मोहम्मद शमी (1/29) और हर्षल पटेल (1/43) को सफलता मिली, लेकिन बाकी गेंदबाज़ों को रन बचाने में संघर्ष करना पड़ा.

पावर हिटर से सजी SRH की पारी रन चेज में लड़खड़ा गई. टीम कभी भी लय में नजर नहीं आई और लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे. हेनरिक क्लासेन (33 रन) और कामिंडु मेंडिस (27 रन) को छोड़ दें तो कोई भी बल्लेबाज़ टिककर नहीं खेल सका. उनकी पूरी टीम 120 रन पर ऑलआउट हो गई. KKR की ओर से वैभव अरोड़ा (3/29) और वरुण चक्रवर्ती (3/22) ने शानदार गेंदबाज़ी की, जिससे SRH की पूरी टीम 120 रन पर ऑलआउट हो गई और केकेआर ने 80 रन से मुकाबला जीत लिया.

‘पिच अच्छी थी, लेकिन…’ केकेआर के खिलाफ मैच गंवाने के बाद बोले पैट कमिंस, हार के कारणों को गिनाया

SRH के खिलाफ जीता KKR, अय्यर और रिंकू सिंह ही नहीं, रहाणे ने इन दो खिलाड़ियों को भी दिया क्रेडिट

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola