केन विलियम्सन की भविष्यवाणी, बताया- IPL 2025 में कैसा रहेगा विराट कोहली का प्रदर्शन
केन विलियम्सन ने बताया IPL 2025 में कैसा रहेगा विराट कोहली का प्रदर्शन. Image: Social Media/X
IPL 2025 का आगाज आज 22 मार्च को ईडन गार्डन्स, कोलकाता में केकेआर बनाम आरसीबी मुकाबले से होगा, जहां अजिंक्य रहाणे और रजत पाटीदार नई भूमिका में नजर आएंगे. इस मैच में विराट कोहली के प्रदर्शन पर खास नजर रहेगी, जिस पर केन विलियमसन ने भी अपनी राय दी है.
IPL 2025 का धमाकेदार आगाज आज शनिवार 22 मार्च से कोलकाता के ईडन गार्डंस में होगा. पहले मैच में केकेआर और आरसीबी आमने सामने होंगी. इस बार दोनों टीमों के कप्तानों में बदलाव हुआ है. जहां KKR की कमान अजिंक्य रहाणे संभालेंगे तो RCB का नेतृत्व रजत पाटीदार करेंगे. लेकिन इस मैच में सबसे ज्यादा नजरें विराट कोहील पर होंगी. स्टार बल्लेबाज लगातार 18वें सीजन में एकबार फिर अपनी बंगलुरु की फ्रेंचाइजी के साथ नजर आएंगे. इस सीजन में विराट कोहली (Virat Kohli) कैसा प्रदर्शन करेंगे, इस पर केन विलियम्सन ने अपनी राय रखी है.
विराट कोहली ने पिछले कुछ सालों में अपनी बल्लेबाजी के तरीके में थोड़ा बदलाव किया है, लेकिन न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन को इस बात में कोई संदेह नहीं है कि यह चैंपियन बल्लेबाज आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की किस्मत पर ‘बड़ा प्रभाव’ डालेगा. कोहली ने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान अपनी पुरानी लय की झलक दिखाई है. वह एक बार फिर आरसीबी की बल्लेबाजी की अगुवाई पारी का आगाज कर करेंगे. Kane Williamson prediction.
36 साल के कोहली शनिवार को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आरसीबी के लिए खेलेंगे. आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का नेतृत्व कर चुके विलियमसन ने शुक्रवार को कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह फिर से बड़ा प्रभाव डालने जा रहे हैं, जैसा कि उन्होंने इस टूर्नामेंट के लगभग हर सत्र में किया है. मुझे पता है कि वह आरसीबी के साथ खिताब जीतने के लिए बेहद प्रेरित है और मुझे यकीन है कि वे इस सत्र में उसके आसपास होंगे.’’
इस सीजन में आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहे विलियमसन ने आगे कहा कि खेल के प्रति कोहली के बदले हुए रवैये से उनकी बल्लेबाजी या उसके प्रभाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा. ‘जियोस्टार’ के साथ विशेषज्ञ के तौर जुड़े न्यूजीलैंड के इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘यह काफी दिलचस्प है क्योंकि खिलाड़ी अपने करियर के अलग-अलग चरणों, अलग-अलग दौर से गुजरते हैं. वह निश्चित रूप से कई वर्षों से खेल रहा है. उनकी शैली शायद थोड़ी बदल गई है लेकिन जुनून बना हुआ है और हमने हाल ही में उनके प्रदर्शन में भी इसे देखा है.’’
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीमें ईडन गार्डन्स, कोलकाता में आमने-सामने होंगी. यह हाई-वोल्टेज मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. हालांकि, इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, कोलकाता में शाम के समय तेज बारिश की संभावना है, जिससे मुकाबले के प्रभावित होने की आशंका है. अगर बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो पाता और हालात ज्यादा खराब नहीं होते, तो अंपायर 5-5 ओवर का छोटा मुकाबला कराने का फैसला ले सकते हैं.
अगर बारिश के चलते मैच रद्द हो जाता है और एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकती, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ेगा. ऐसे में यह अंक बंटवारा प्लेऑफ की रेस में अहम भूमिका निभा सकता है. अगर मौसम साफ रहता है और पूरा मैच खेला जाता है, तो फैंस को एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा. केकेआर की ताकत उनकी बल्लेबाजी और घरेलू मैदान पर शानदार रिकॉर्ड है, वहीं आरसीबी के पास विराट कोहली ह���ं, जो किसी भी परिस्थिति में मैच का रुख पलट सकते हैं.
KKR vs RCB मैच में अजिंक्य रहाणे रचेंगे इतिहास, दो महारिकॉर्ड बनाकर मचाएंगे तहलका
IPL में 17 साल- विकेट के बीच कितना दौड़े, विराट, रोहित और धोनी, किमी में आंकड़े देख रह जाएंगे दंग
लंबे-लंबे छक्के और हेलीकॉप्टर शॉट, धोनी का प्रैक्टिस सेशन देख दहल जाएंगे RCB और MI, Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अनन्त नारायण शुक्ल
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.
अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.
इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.
अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.
अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.
तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










