‘जो जब करना था किया, अब…’ मुंबई इंडियंस के साथ खुश नहीं रोहित शर्मा? जहीर खान के साथ ये कैसी बातचीत, देखें Video
Rohit Sharma and Zaheer Khan chat raises questions. Image: Screengrab/X
IPL 2025 Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और LSG के मेंटर जहीर खान के साथ लीक हुई बातचीत वायरल हो गई. मुंबई इंडियंस (MI) के लिए उनका प्रदर्शन अब तक खराब रहा है, जहां उन्होंने पहले तीन मैचों में 0, 8 और 13 रन बनाए. MI को शुरुआती तीन में से दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जिसमें CSK और GT के खिलाफ हार शामिल थी. हालांकि, टीम ने पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हराया. रोहित की MI में मौजूदा स्थिति को लेकर अटकलों को जन्म दे दिया है.
IPL 2025 Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में एक नए विवाद में फंस गए हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मेंटर जहीर खान के साथ उनकी लीक हुई बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसने कई अटकलों को जन्म दे दिया है. आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए रोहित का प्रदर्शन अब तक अच्छा नहीं रहा है. उन्होंने पहले तीन मैचों में सिर्फ 0, 8 और 13 रन बनाए, जिसके कारण MI को तीन में से दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा. मुंबई को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी, जबकि पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हराया था.
MI की टीम अब 4 अप्रैल को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ भिड़ने वाली है. इस रोमांचक मुकाबले से पहले, MI ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें रोहित शर्मा और LSG के कप्तान ऋषभ पंत के बीच की दोस्ती को दिखाया गया. लेकिन इस वीडियो में एक खास बात ने फैंस का ध्यान खींचा, रोहित शर्मा और जहीर खान के बीच की बातचीत. LSG vs MI.
वीडियो में रोहित शर्मा को जहीर खान से यह कहते हुए सुना जा सकता है, “जो जब करना था, मैंने किया बराबर से, अब मेरे को कुछ करने की जरूरत नहीं है.” तभी पीछे से ऋषभ पंत आते हैं और उन्हें गले लगा लेते हैं. रोहित की इस टिप्पणी को सुनकर सोशल मीडिया पर कई प्रशंसक नाराज हो गए. एमआई के सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किया गया वीडियो कुछ देर बाद डिलीट कर दिया गया, जिसे लखनऊ ने बिना किसी आवाज के पोस्ट किया.
हालांकि इसके बाद फिर एमआई ने इसे पोस्ट किया. विवाद की वजहों में यह हो सकता है, जिसमें फैंस का मानना था कि MI के पूर्व कप्तान अब फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा प्रदर्शन करने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं. बता दें कि रोहित को IPL 2024 से पहले MI की कप्तानी से हटा दिया गया था और हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी गई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित इस फैसले से खुश नहीं थे और उन्होंने टीम छोड़ने के बारे में भी सोचा था. हालांकि, तमाम अटकलों के बावजूद, MI ने उन्हें IPL 2025 के लिए रिटेन किया.
वहीं, यह अभी तक साफ नहीं है कि रोहित और जहीर की बातचीत किस संदर्भ में थी. सोशल मीडिया पर जो अटकलें लगाई जा रही हैं, वे केवल फैंस की अपनी धारणाएं हैं, जिनका कोई ठोस आधार नहीं है. फिलहाल रोहित शर्मा की ब्ल्लेबाजी ही उनकी सबसे बड़ी कमजोरी बनती जा रही है. तीन मैचों में वे दो का हिस्सा थे, जबकि आखिरी मैच में उन्हें इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उतार गया. अब मुंबई इंडियंस आज 4 अप्रैल को लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ उतरेगी, जिसमें रोहित के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी. दो मैचों में हार के बाद जीती एमआई भी अपनी लय बरकरार रखना चाहेगी, वहीं एक और हार लखनऊ को काफी पीछे धकेल देगी, ऐसे में यह मुकाबला टक्कर का होने की उम्मीद है.
आईपीएल इतिहास में सुनील नरेन का ‘दोहरा शतक’, हासिल किया ऐसा मुकाम, जिसके लिए तरस गए बड़े-बड़े नाम
SRH के खिलाफ जीता KKR, अय्यर और रिंकू सिंह ही नहीं, रहाणे ने इन दो खिलाड़ियों को भी दिया क्रेडिट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अनन्त नारायण शुक्ल
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.
अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.
इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.
अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.
अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.
तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










