ePaper

LSG vs PBKS Pitch Report: ऋषभ-श्रेयस का आमना-सामना, देखें इकाना स्टेडियम के आंकड़े

Updated at : 01 Apr 2025 11:08 AM (IST)
विज्ञापन
LSG vs PBKS

एकाना स्टेडियम

LSG vs PBKS Pitch Report: लखनऊ की टीम अपने घरेलू मैदान पर सीजन की दूसरी जीत हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार होगी, वहीं पंजाब किंग्स भी अपनी दूसरी जीत के लिए कोशिश करेगी.

विज्ञापन

LSG vs PBKS Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का 13वां मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मुकाबला होगा, जो लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. लखनऊ की टीम अपने घरेलू मैदान पर सीजन की दूसरी जीत हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार होगी, वहीं पंजाब किंग्स भी अपनी दूसरी जीत के लिए कोशिश करेगी. यह मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है. आइए जानते हैं कि इकाना स्टेडियम की पिच का मिजाज इस मैच में कैसा रहने वाला है.

LSG Vs PBKS Pitch इकाना की पिच IPL के आंकड़े

इकाना स्टेडियम की पिच पर गेंदबाजों को आमतौर पर अच्छी मदद मिलती है, खासकर स्पिन गेंदबाजों को। अगर मैच काली मिट्टी की पिच पर हो तो बल्लेबाजों के लिए रन बनाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. हालांकि, इकाना में रन बनते हैं, लेकिन बल्लेबाजों को क्रीज पर लंबा समय बिताने की जरूरत होती है. अब तक यहां कुल 14 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिनमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 7 मैचों में जीत हासिल की, जबकि बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने 6 मैचों में जीत दर्ज की. टॉस जीतने वाली टीम ने 8 बार जीत हासिल की है, जबकि टॉस हारने वाली टीम ने 5 मैचों में जीत दर्ज की. इसके अलावा, एक मैच बेनतीजा रहा है.

यह भी पढ़ें- लंच में केवल एक केला और डिनर में चार विकेट, अश्विनी कुमार के डेब्यू की कहानी, किसकी ट्रिक से किए शिकार खुद किया बयां 

LSG Vs PBKS Ekana Stadium आंकड़ें

  • कुल मैच- 14
  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत- 7
  • बाद में बल्लेबाजी करते हुए जीत- 6
  • बेनतीजा मैच- 1
  • टॉस जीतकर जीते मैच- 8
  • टॉस हारकर जीते मैच- 5
  • सबसे बड़ा स्कोर: 235/6 (KKR vs LSG- 2023)
  • सबसे कम स्कोर: 108 (LSG vs RCB- 2024)
  • पहली पारी का औसत स्कोर- 165

LSG vs PBKS Weather Report मौसम का हाल

लखनऊ में मैच के दौरान मौसम ठंडा और आरामदायक रहेगा, जिसमें तापमान 30 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जो खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए आरामदायक रहेगा.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola