साई सुदर्शन का बैक टू बैक अर्धशतक, मुंबई इंडियंस को मिला 197 रनों का लक्ष्य

IPL 2025 GT vs MI: Sai Sudharsan, right, celebrates his half century with Shahrukh Khan
IPL 2025 GT vs MI: साई सुदर्शन के शानदार अर्धशतक के दम पर गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बनाए. शुभमन गिल और सुदर्शन ने शानदार शुरुआत की और टीम के लिए 78 रन जोड़े. हार्दिक पांड्या लौट आए हैं और वह टीम को पहली जीत दिलाना चाहेंगे.
IPL 2025 GT vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मैच नंबर 9 में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बनाए. मुंबई को यह मुकाबला जीतने के लिए 197 रनों का लक्ष्य मिला है. साई सुदर्शन के 63 रनों की शानदार पारी के दम पर गुजरात ने एक बड़ा स्कोर पोस्ट किया. सुदर्शन ने 2 छक्के और 4 चौके की मदद से यह पारी खेली. सुदर्शन का यह इस सीजन में बैक-टू-बैक दूसरा अर्धशतक है. कप्तान और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ सुदर्शन ने 78 रनों की पारी खेली. दोनों ने पावर प्ले में टीम के लिए 66 रन जोड़े.
सुदर्शन और गिल के बीच 78 रनों की साझेदारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात को अपने घरेलू मैदान पर शुरू में ज्यादा परेशानी नहीं हुई. सलामी बल्लेबाजों के 78 रनों की साझेदारी के बाद सुदर्शन और जोस बटलर के बीच 51 रनों की बड़ी साझेदारी हुई. गिल ने 27 गेंद पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाए और बटलर ने 24 गेंद पर 5 चौके और एक छक्का जड़कर 39 रन बना डाले. बटलर को रिकल्टन ने आउट किया.
Innings Break! #MI make a comeback with the ball, but #GT finish with 1⃣9⃣6⃣ on the board! 👌
— IndianPremierLeague (@IPL) March 29, 2025
Who will end up with 2⃣ points tonight? 🤔
Scorecard ▶ https://t.co/lDF4SwnuVR #TATAIPL | #GTvMI | @gujarat_titans | @mipaltan pic.twitter.com/o5xdBI0AlE
गिल और बटलर के बाद नहीं चला कोई बल्लेबाज
गिल और बटलर के बाद एक छोर से लगातार विकेट गिरते रहे और बीच के ओवरों में रनों की गति पर विराम लग गया. हालांकि पिछले मैच में धुआंधार बल्लेबाजी करने वाले शेरफन रदरफोर्ड ने 11 गेंद पर 18 रन बनाए. उन्होंने दो छक्के जड़े, लेकिन इस बार मुंबई के गेंदबाजों ने उन्हें ज्यादा खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. राहुल तेवतिया भी बिना खाता खोले रन आउट हो गए.
दो खिलाड़ी हुए रनआउट
गुजरात के दो खिलाड़ी रन आउट हुए. पहले राहुल तेवतिया को हार्दिक पांड्या ने रनआउट किया, जबकि रिकेल्टन ने साई रविश्रीनिवासन को रन आउट कर दिय. हालांकि तब तक उन्होंने अपना काम कर लिया था. मुंबई की ओर से कप्तान पांड्या ने दो विकेट चटकाए. उन्होंने 4 ओवर में 29 रन दिए और सबसे किफायती रहे. ट्रैंट बोल्ट, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान और सत्यनारायण राजू को एक-एक विकेट से संतोष करना पड़ा.
ये भी पढ़ें…
Viral Video: ‘किंग’ कोहली ने CSK के स्टार गेंदबाज को धमकाया, मैच के बाद खूब सुनाई खरी-खोटी
151 KMPH से ज्यादा तेज गेंद फेंक इस गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




