151 KMPH से ज्यादा तेज गेंद फेंक इस गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

IPL 2025 fastest deliveries: Patheerana and Rabada
IPL 2025 fastest deliveries: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का सीजन पूरे उफान पर है. अब तक 8 लीग मुकाबले खेले जा चुके हैं और कुछ बहुत तेज गेंदें भी फेंकी जा चुकी हैं. अब तक खेले गए मुकाबलों में गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा ने सबसे तेज गेंद फेंकी है.
IPL 2025 fastest deliveries: शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आठवां लीग मुकाबला खेला गया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को उसके ही मैदान पर 50 रनों से हरा दिया. सीएसके के गेंदबाजों ने कुछ हद तक बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन बल्लेबाजों ने पूरी तरह से निराश किया. एमएस धोनी 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और 16 गेंद पर 30 रनों का नाबाद पारी खेली. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर धोनी थोड़ा और ऊपर बल्लेबाजी के लिए आते तो शायद सीएसके रन चेज कर लेता. आठ मैच के बाद सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों की एक सूची तैयार हुई है, जिसमें कगिसो रबाडा सबसे ऊपर हैं.
कगिसो रबाडा ने फेंकी है सबसे तेज गेंद
गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने 25 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ 151.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एक गेंद फेंकी. यह इस सीजन की अब तक की सबसे तेज गेंद है. तेज गेंदबाजी क्रिकेट में सबसे रोमांचक घटनाओं में से एक होती है. एक तेज गेंदबाज को तूफानी गेंद डालते हुए देखने से बड़ा रोमांच कोई ओर नहीं हो सकता. हालांकि हर बार यह कारगर साबित नहीं होता.
A never ending story 😊
— IndianPremierLeague (@IPL) March 28, 2025
Last over 🤝 MS Dhoni superhits 🔥
Scorecard ▶ https://t.co/I7maHMwxDS #TATAIPL | #CSKvRCB | @ChennaiIPL pic.twitter.com/j5USqXvf7r
तेज गेंद पर बल्लेबाजों को भी होता है फायदा
टी20 प्रारूप ने क्रिकेट को काफी बदल दिया है. अब गेंदबाज केवल तेजी से किसी भी बल्लेबाज को कम ही परेशान कर पाता है. कई बार गेंद की तेजी बल्लेबाज के लिए मददगार साबित होती है और गेंदबाज को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है. नीचे दी गई सूची में हम इस सीजन के कुछ तेज गेंद का जिक्र कर रहे हैं, हालांकि सभी गेंदें उतनी सफल नहीं रहीं, कई पर बड़े हिट भी लगे, लेकिन वे निस्संदेह तेज थीं. रबाडा के अलावा दो और सबसे तेज गेंद मथीशा पथिराना और जोफ्रा आर्चर के नाम है.
IPL 2025 की अब तक के सबसे तेज गेंदबाजों की सूची
| गेंदबाज | टीम | स्पीड (KMPH) | मैच |
| कगिसो रबाडा | GT | 151.6 | GT v PBKS |
| मथीशा पथिराना | CSK | 149.5 | CSK v RCB |
| जोफ्रा आर्चर | RR | 149.1 | RR v KKR |
| मथीशा पथिराना | CSK | 148.5 | CSK v RCB |
| जोफ्रा आर्चर | RR | 148.2 | RR v KKR |
| मशीशा पथिराना | CSK | 148.1 | CSK v RCB |
| कगिसो रबाडा | GT | 147.9 | GT v PBKS |
| जोफ्रा आर्चर | RR | 147.8 | SRH v RR |
| जोफ्रा आर्चर | RR | 147.6 | RR v KKR |
| जोफ्रा आर्चर | RR | 147.6 | RR v KKR |
अब तक खेले गए मैच की सबसे तेज गेंद
| मैच नंबर | तारीख | मैच | मैदान | गेंदबाज | स्पीड (KMPH) |
| 1. | 22 मार्च | KKR v RCB | कोलकाता | स्पेंसर जॉनसन | 145.7 |
| 2. | 23 मार्च | SRH v RR | हैदराबाद | जोफ्रा आर्चर | 147.8 |
| 3. | 23 मार्च | CSK v MI | चेन्नई | खलील अहमद | 141.4 |
| 4. | 24 मार्च | DC v LSG | विशाखापत्तनम | मिशेल स्टार्क | 144.1 |
| 5. | 25 मार्च | GT v PBKS | अहमदाबाद | कगिसो रबाडा | 151.6 |
| 6. | 26 मार्च | RR v KKR | गुवाहाटी | जोफ्रा आर्चर | 149.1 |
| 7. | 27 मार्च | SRH v LSG | हैदराबाद | पैट कमिंस | 143.8 |
| 8. | 28 मार्च | CSK v RCB | चेन्नई | मथीशा पथिराना | 149.5 |
ये भी पढ़ें…
यह बेवकूफाना सवाल है? सवाल पूछने पर CSK कोच स्टीफन फ्लेमिंग भड़के, कहा- आखिर में देखेंगे…
जब RCB लगी जीतने, तब छाई विराट पर मस्ती, जडेजा को चिढ़ाते हुए लगे नाचने, देखें Video
ऐसे नहीं हारा पाकिस्तान, गेंदबाजों ने दिल खोलकर दिए एक्स्ट्रा रन, बना शर्मनाक रिकॉर्ड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




