ePaper

IPL 2024, RR vs LSG: राजस्थान ने लखनऊ को 20 रन से हराया, संजू सैमसन की 82 रनों की धाकड़ पारी

Updated at : 24 Mar 2024 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024, RR vs LSG:

IPL 2024, RR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी.

IPL 2024,, RR vs LSG: संजू सैमसन के 82 रनों की धाकड़ पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के अपने मुकाबले में 20 रनों से हरा दिया. इस जीत से न केववल राजस्थान का हौसला बढ़ा होगा, बल्कि सैमसन का आत्मविश्वास भी बढ़ा होगा.

विज्ञापन

IPL 2024, RR vs LSG: रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के डबल हेडर के पहले मुकाबले में कप्तान संजू सैमसन की नाबाद 82 रनों की पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 रनों से हरा दिया. टॉस हारने के बाद राजस्थान को पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिला. अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को टीम ने पावर प्ले के अंदर ही खो दिया. जोस बटलर 11 रन और यशस्वी जायसवाल 24 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान सैमसन ने रियान पराग पर भरोसा दिखाया और उनको चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने खुद सैमसन आए. दोनों ने गजब के धैर्य का परिचय दिया औरर तीसरे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी की. दोनों ने रनों की गति को भी बनाए रखा. पराग 29 गेंद पर 43 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया.

IPL 2024, RR vs LSG: सैमसन ने खेली कमाल की पारी

दूसरे छोर पर संजू सैमसन ने खूंटा गाड़ दिया. रियान पराग के बाद बल्लेबाजी करने आए शिमरोन हेटमायर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए और वह पांच रन बनाकर रवि बिश्नोई के शिकार हो गए. ध्रुव जुरेल ने एक बार फिर टीम के लिए बेहतर योगदान दिया. उन्होंने 12 गेंद पर 20 रन बनाए और अपने कप्तान का भरपूर साथ दिया. सबसे असरदार पारी सैमसन की थी. उन्होंने 52 गेंद पर 82 रन बनाए. अपनी पारी में संजू सैमसन नने 6 छक्के और तीन चौके लगाए. उनकी इस पारी के दम पर ही राजस्थान 193 के स्कोर तक पहुंच पाया.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola