ePaper

IPL 2023 New Rules: अब और रोमांचक होगा आईपीएल, नए नियमों के साथ अब टॉस के बाद चुनी जाएगी प्लेइंग XI

Updated at : 24 Mar 2023 2:16 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2023 New Rules: अब और रोमांचक होगा आईपीएल, नए नियमों के साथ अब टॉस के बाद चुनी जाएगी प्लेइंग XI

IPL 2023: आईपीएल 2023 में कुछ नए नियम जोड़े गए हैं, जिससे टूर्नामेंट का रोमांच और भी बढ़ने वाला है. अब कप्तान टॉस के बाद अपनी प्लेइंग 11 चुन सकते हैं. वहीं, इंपैक्ट प्लेयर बीच मैच में आकर खेल पलट सकता है.

विज्ञापन

IPL 2023 New Rules: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2023) के आगामी सीजन की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है. सीजन का पहला मुकाबला गत चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, इस बार टूर्नामेंट के नियमों में कई बदलाव किए गए हैं, जिससे खेल और भी रोमांचक होगा. तो आइए आपको बताते हैं कि आईपीएल 2023 में आपको कौन-कौन से नए नियम देखने को मिलेंगे.

टॉस के बाद कप्तान बदल सकते हैं अपनी प्लेइंग 11

दरअसल, आईपीएल में अभी तक कप्तान को टॉस से पहले प्लेइंग 11 शीट देनी होती है. यानी टॉस जीते या हारे, उसके बाद कप्तान अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं कर सकता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. इस बार से कप्तान दो अलग-अलग टीम शीट के साथ टॉस के लिए आएंगे और टॉस के बाद अपनी प्लेइंग 11 बताएंगे. इससे फ्रेंचाइजी को अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 चुनने की अनुमति मिलेगी, चाहे वे पहले बल्लेबाजी करें या गेंदबाजी. इसके अलावा टीमें के पास टॉस के बाद इंपैक्ट प्लेयर चुनने का भी मौका होगा.

गौरतलब है कि आईपीएल दूसरी ऐसी लीग होगी, जो इस नियम को लागू कर रहा है. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में हुई SAT20 लीग में इसे लागू किया गया था, जिसमें कप्तान 13 खिलाड़ियों के नामों की शीट लेकर टॉस पर जाता था और टॉस के आधार पर वह अपनी प्लेइंग 11 चुन सकता था.

Also Read: Virat Kohli Hairstyle: आईपीएल 2023 से पहले नये लुक में नजर आएं विराट कोहली, फोटो वायरल
प्लेयर्स के अनफेयर मूवमेंट से होगा डेड बॉल

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, इस बार अगर विकेटकीपर कोई अनफेयर मूवमेंट करता है, यानी गलत इरादे से हिलता डुलता है तो डेड बॉल तो घोषित होगी ही. इसके साथ में 5 रन पेनल्टी के रूप में भी विरोधी टीम के जुड़ जाएंगे. अगर कोई फील्डर भी ऐसा करता है तो भी 5 रन पेनल्टी और डेड बॉल घोषित होगी.

IPL 2023 में होंगे ये नए नियम

  • टॉस के बाद कप्तान बदल सकते हैं अपनी प्लेइंग 11.

  • पहली बार आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम देखने को मिलेगा.

  • तय समय खत्म होने के बाद होने वाले ओवरों में 30 गज के बाहर केवल चार फील्डर होंगे. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी यह नियम लागू है.

  • विकेटकीपर की गलत हरकत पर गेंद डेड बॉल दी जाएगी और पांच पेनल्टी के पांच रन दिए जाएंगे.

  • किसी फील्डर की गलत हरकत पर भी गेंद डेड बॉल होगी और पेनल्टी के पांच रन होंगे.

  • इस सीजन में बल्लेबाजों के पास भी वाइड या नोबॉल को लेकर डीआरएस लेने की अनुमति होगी.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola