MI vs RCB: रोहित की मुंबई या विराट की आरसीबी किसका पलड़ा भारी, मैच से पहले यहां देखिए हेड टू हेड आंकड़े

Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 May 2023 2:26 PM

विज्ञापन

आईपीएल 2023 के 54वें मुकाबले में आज (9 मई) मुंबई इंडियंस रॉयल चैलेंर्जर्स बैंगलोर से भिड़ेगी. वहीं इस मैच से पहले आज हम आपको दोनों टीमों के बीच आजतक हुए मुकाबले के आधार पर हेड टू हेड आंकड़े के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन

आईपीएल 2023 के 54वें मुकाबले में आज (9 मई) मुंबई इंडियंस रॉयल चैलेंर्जर्स बैंगलोर से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच मुंबई को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. एक ओर मुंबई को पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. वहीं आरसीबी को पिछले मुकाबले में दिल्ली के हाथों मात मिली थी. ऐसे में दोनों ही टीम इस मुकाबले में जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी. ऐसे में इस मुकाबले से पहले आज हम आपको दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े के बारे में बताएंगे.

हेड टू हेड में कौन है आगे

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगोलर के बीच एक से बढ़कर एक मुकाबले खेले गए हैं. दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ अभीतक 31 मुकाबले खेले हैं. इन मैचों में 17 मैच मुंबई इंडियंस ने जीते हैं तो वहीं आरसीबी के नाम 14 मुकाबले रहे हैं. वहीं दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबले की बात करें तो उसमें आरसीबी ने मुंबई को 8 विकेट से मात दी थी. ऐसे में आंकड़े के लिहाज से किसका पलड़ा आज भारी रहेगी यह कहना मुश्किल है.

पिच रिपोर्ट

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. हालांकि पिछले मैच में यहां जमकर रन बरसे थे. ऐसे में उम्मीद यही है कि इस मुकाबले में भी मुंबई की पिच पर बड़ा स्कोर बनेगा. ओस भी इस मुकाबले में बड़ी भूमिका निभा सकती है. ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला यहां अच्छा माना जाएगा.

Also Read: MI vs RCB Dream 11: मुंबई और आरसीबी के ये खिलाड़ी बनाएंगे आपको मालामाल! यहां देखिए बेस्ट ड्रीम11 टीम
कब और कहां देखें मुकाबला?

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2023 का 54वां मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, टॉस का समय 30 मिनट पहले यानि 7 बजे होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.

मुंबई और आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, नेहल वढेरा, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, अरशद खान

आरसीबी – विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), केदार जाधव, वानिंदु हसरंगा, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड

विज्ञापन
Prabhat Khabar

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola