IPL Auction: पंजाब किंग्स ने खाली की अपनी झोली, अय्यर-अर्शदीप सहित खड़ी की ये टीम

rajsthan-royals-full-squad-rajasthan-royals-team-in-ipl-2025
IPL Auction: 110.50 करोड़ का भारी भरकम पर्स लेकर उतरी पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने पूरी झोली खंगाल दी. किंग्स ने श्रेयस अय्यर पर 26.75 करोड़ तो अर्शदीप और चहल पर 18 करोड़ लुटा दिए. उसने नीलामी में कुल 23 खिलाड़ियों सहित 25 प्लेयर्स की स्क्वाड तैयार की है.
IPL Auction: पंजाब किंग्स ने नीलामी के लिए एक अलग तरह की रणनीति बनाई थी. रिटेंशन में उसने केवल दो खिलाड़ियों पर दांव लगाया. शशांक सिंह (5.5 करोड़) और प्रभसिमरन सिंह (4 करोड़) को अपनी टीम में रखकर उसने अपने सभी खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था. अपने 120 करोड़ रुपये वाले पर्स में से पंजाब ने केवल 9.5 करोड़ रुपये खर्च किए थे. लेकिन नीलामी शुरू होते ही धमाका कर दिया. पहले उसने अर्शदीप सिंह को 18 करोड़ में खरीदा उसके बाद श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ में खरीद कर आईपीएल इतिहास का रिकॉर्ड ही बना दिया, हालांकि यह रिकॉर्ड कुछ मिनटों का ही रहा, क्योंकि ऋषभ पंत 27 करोड़ में बिक गए.
110.50 करोड़ रुपये के साथ नीलामी में उतरे पंजाब किंग्स ने इस बार 23 खिलाड़ियों की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा. हालांकि पहले 5 खिलाड़ियों में ही उसने 80.75 करोड़ रुपये खर्च कर दिये थे. युजवेंद्र चहल को भी 18 करोड़ रुपये में खरीद कर उनको अब तक का सबसे महंगा स्पिनर बना दिया. पंजाब के 23 खिलाड़ियों की टीम में कुल 12 कैप्ड और 11 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं. 8 विदेशी सहित कुल 25 प्लेयर्स वाली पंजाब 18 वें सीजन वाला आईपीएल जीतने को उतरेगी. देखें नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ियों की पूरी सूची.
| क्रम संख्या | खिलाड़ी | बेस प्राइस | नीलामी में प्राप्त रकम | कैप्ड/अनकैप्ड |
| 1 | श्रेयस अय्यर | ₹2,00,00,000 | ₹26,75,00,000 | कैप्ड |
| 2 | युजवेंद्र चहल | ₹2,00,00,000 | ₹18,00,00,000 | कैप्ड |
| 3 | अर्शदीप सिंह | ₹2,00,00,000 | ₹18,00,00,000 | कैप्ड |
| 4 | मार्कस स्टोइनिस | ₹2,00,00,000 | ₹11,00,00,000 | कैप्ड |
| 5 | मर्को जानसेन | ₹1,25,00,000 | ₹7,00,00,000 | कैप्ड |
| 6 | नेहाल वाढेरा | ₹30,00,000 | ₹4,20,00,000 | अनकैप्ड |
| 7 | ग्लेन मैक्सवेल | ₹2,00,00,000 | ₹4,20,00,000 | कैप्ड |
| 8 | प्रियांश आर्या | ₹30,00,000 | ₹3,80,00,000 | अनकैप्ड |
| 9 | जोश इंग्लिस | ₹2,00,00,000 | ₹2,60,00,000 | कैप्ड |
| 10 | अजमतुल्लाह ओमारजई | ₹1,50,00,000 | ₹2,40,00,000 | कैप्ड |
| 11 | लोकी फर्गुसन | ₹2,00,00,000 | ₹2,00,00,000 | कैप्ड |
| 12 | वैशाख विजयकुमार | ₹30,00,000 | ₹1,80,00,000 | अनकैप्ड |
| 13 | यश ठाकुर | ₹30,00,000 | ₹1,60,00,000 | अनकैप्ड |
| 14 | हरप्रीत बरार | ₹30,00,000 | ₹1,50,00,000 | अनकैप्ड |
| 15 | आरोन हार्डी | ₹1,25,00,000 | ₹1,25,00,000 | कैप्ड |
| 16 | विष्णु विनोद | ₹30,00,000 | ₹95,00,000 | अनकैप्ड |
| 17 | जेवियर बारलेट | ₹75,00,000 | ₹80,00,000 | कैप्ड |
| 18 | कुलदीप सेन | ₹75,00,000 | ₹80,00,000 | कैप्ड |
| 19 | प्रवीण दुबे | ₹30,00,000 | ₹30,00,000 | अनकैप्ड |
| 20 | पाइला अविनाश | ₹30,00,000 | ₹30,00,000 | अनकैप्ड |
| 21 | सूर्यांश शेदगे | ₹30,00,000 | ₹30,00,000 | अनकैप्ड |
| 22 | मुशीर खान | ₹30,00,000 | ₹30,00,000 | अनकैप्ड |
| 23 | हरनूर पन्नू | ₹30,00,000 | ₹30,00,000 | अनकैप्ड |
आईपीएल 2025 के लिए पंजाब किंग्स की पूरी टीम
शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह, अर्शदीप सिंह, श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नेहल वढेरा, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, विजयकुमार वैश्य, यश ठाकुर, मार्को जेनसन, जोश इंग्लिस, लॉकी फर्ग्यूसन, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, हरनूर पन्नू, कुलदीप सेन, प्रियांश आर्य, एरोन हार्डी, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट, पाइला अविनाश, प्रवीण दुबे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




