INDvsAUS: ऋषभ को गेंद ‘उस जगह’ लगी, हंसते विराट पर ‘हर्ट’ रवि शास्त्री ने कहा… देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन

Rishabh Pant.

INDvsAUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच चल रहा है. पर्थ टेस्ट (Perth Test) के पहली पारी में फुस्स हुए भारतीय जांबाज दूसरी पारी में दहाड़ रहे हैं. लेकिन पहली पारी में ऋषभ (Rishabh Pant) के साथ हुआ वाकया हो गया. ‘टेंस माहौल’ में विराट (Virat Kohli) की हंसी पर ‘हर्ट’ रवि शास्त्री (Ravi Shastri) को अपने दिन याद आ गए.

विज्ञापन

INDvsAUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का जोरदार शुभारंभ हो गया है. पर्थ के खूबसूरत स्टेडियम पहले दिन गेंदबाजों ने कहर ही ढा दिया. भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों को मिलाकर 17 विकेट गिर गए. भारतीय पारी मात्र 150 रन पर बिखर गई. इस भारतीय पारी में ऋषभ पंत और नवोदित नीतीश कुमार रेड्डी ही संघर्ष करते नजर आए. लेकिन ऋषभ की पारी के दौरान उनके साथ एक वाकया होगा, गेंद उनके निजी स्थान पर जा लगी. इस नजारे पर उनके साथ सहानुभूति जताने की बजाए सब हंसते नजर आए. यह बात रवि शास्त्री को थोड़ा अजीब लगी.

32 रन के स्कोर पर भारतीय टीम के 3 विकेट गिर गए थे. टीम इंडिया के गिरते रथ को संभालने के लिए ऋषभ मैदान पर उतरे. उन्होंने बखूबी टीम को संभाला. लेकिन उनकी पारी के दौरान एक गेंद उनके संवेदनशील जगह पर जा लगी. इस पर विराट हंसने लगे. कमेंट्री के दौरान वसीम अकरम ने पूछा कि गेंद लगती है, तो लोग हंसने क्यों लगते हैं? अपने देसी अंदाज में जवाब देने के लिए मशहूर रवि शास्त्री ने कहा कि लोग हंसते हैं, लेकिन उन्हें भी वेस्टइंडीज में कर्टनी वाल्श की गेंद प्राइवेट स्थान पर लगी थी और सभी वेस्टइंडियन हंस रहे. उन्हें सांस नहीं आ रही थी. वे कैसे हंस सकते हैं. इस बात पर वसीम अकरम की बात तो उससे भी निराली थी. उन्होंने कहा कि उनके समय में तो बल्लेबाज को उल्टा लटकाकर ग्रोइन इंजरी ठीक की जाती थी. आप वीडियो में देख सकते हैं कि चोट लगने के बाद ऋषभ कैसे छटपटाते नजर आ रहे हैं और विराट की हंसी नहीं रुक रही.

आपको बता दें कि पहली पारी में भारतीय टीम के 150 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई पारी भी मात्र 104 रन पर ढह गई. कप्तान जसप्रीत बुमराह की तूफानी गेंदों के आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए. बुमराह ने पांच विकेट लिए. 46 रन की लीड के साथ उतरे भारतीय ओपनर केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने दूसरे दिन शानदार 172 रन की साझेदारी की. तीसरे दिन पहले सेशन में यशस्वी ने जोश हेजलवुड की गेंद पर छक्का जड़ते हुए शतक लगाया. फिलहाल भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 358 रन बना लिए हैं. भारत की कुल लीड 404 रन की हो चुकी है और भारत के किंग कोहली अब भी मैदान पर हैं.

यह भी पढ़ें: यश भाऊ से पंगा नहीं…, यशस्वी के तेवर ने ऑस्ट्रेलिया को किया हल्का, देखें वीडियो

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola